{"_id":"65c2730be0a0cd80420fa288","slug":"submit-report-after-checking-the-voters-included-in-the-final-voter-list-deputy-commissioner-sirsa-news-c-128-1-sir1003-114723-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की जांच कर रिपोर्ट करें प्रस्तुत : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की जांच कर रिपोर्ट करें प्रस्तुत : उपायुक्त
Tue, 06 Feb 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में मतदाता सूची के संबंध वीसी में मौजूद डीसी पार्थ गुप्ता व अन्य अधिकारी। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को फाइनल मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं की सघनता से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत दी है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित वीसी के बाद उन्होंने जिले के चुनाव अधिकारियों व उपमंडल अधिकारियों को चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी सभी बूथों के भवनों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करें और कोई भी कमी होने पर तुरंत उसे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर दुरुस्त करवाएं। काउंटिंग केंद्रों का सर्वे व उसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार करें। उपायुक्त ने सभी विभागों से उनके कर्मचारियों, वाहनों एवं सभी ड्राइवरों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की भी हिदायत दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव से पहले सभी खामियों को पूर्ण कर लें, ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव हनुमान दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।