{"_id":"5f4be65b8ebc3e0b9b0a5ad3","slug":"students-travel-to-bus-get-a-ticket-sirsa-news-rtk57122524","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी को टिकट लेकर बस में करना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी को टिकट लेकर बस में करना होगा सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की परीक्षाओं को लेकर डेटसीट जारी कर दी है। अब परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज आना पड़ेगा। वहीं, रोडवेज के अनुसार बसों में जारी पास इस समय मान्य नहीं होंगे। इसका मतलब है कि बस में सफर के लिए टिकट खरीदना पड़ेगा। जिले में करीब 3942 से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने पास बनवाए हुए हैं।
विश्वविद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने सत्र की शुरूआत में ही शिक्षण संस्थान द्वारा बस पास बनवा लिए थे। जिले में 2019-20 सत्र के दौरान विश्वविद्यालय और कॉलेज के करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने अपने बस पास बनवाए थे। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन लगने पर सभी बसें बंद कर दी थी। वहीं अनलॉक-2 के बाद रोडवेज की बसें चलनी शुरू हो गई थी। लेकिन कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान न खुलने के कारण विद्यार्थियों को पास पर मुफ्त यात्रा करने को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया था। वहीं शिक्षण संस्थाओं ने अब अपनी अपनी डेटसीट जारी कर दी है। लेकिन रोडवेज विभाग ने अपना कोई फरमान जारी नहीं किया है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी जब गांव से आएंगे तो उनका पास चलेगा या नहीं। विद्यार्थियों को अपने पैसे की टिकट लेकर ही अब शिक्षण संस्थान तक पहुंचना होगा।
3942 विद्यार्थियों को जारी है बस पास
जिले के नेशनल कॉलेज और महिला महाविद्यालय में इस वर्ष 3942 विद्यार्थियों ने अपना बस पास बनवाया हुआ है। जिनको एक साल तक रोडवेज बस में यात्रा के लिए टिकट नहीं लेनी पड़ेगी। नेशनल कॉलेज में 2842 विद्यार्थियों, जिनमें 714 लड़कियों और 2128 लड़कों का पास बना हुआ है। वहीं महिला महाविद्यालय में करीब 1100 छात्राएं है जिनका पास बना हुआ है। परीक्षाओं को लेकर महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से इस बारे में बात की। जानकारी के अनुसार जमाल रूट पर बसों की उपलब्धता न होने पर छात्राएं निजी वाहन द्वारा परीक्षा देने पहुंचेंगी। वहीं जानकारी के अनुसार रोडवेज बसें भी अभी पूर्ण रूप से नहीं चल पाई है। जिस कारण शाम की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कोट
अगर कोई आदेश आता है तो इसका विद्यार्थियों को पूरा लाभ दिया जाएगा। वहीं बसों की भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।
-राकेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज, रोडवेज सिरसा डिपो।