फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students said - ongoing programs of political parties, government closed schools and colleges

विद्यार्थी बोले- राजनीति पार्टियों के चल रहे कार्यक्रम, सरकार ने बंद करवा दिए स्कूल-कॉलेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students said - ongoing programs of political parties, government closed schools and colleges
कॉलेज खुलवाने और फीस वापस की मांग को लेकर विद्यार्थी नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं विद्यार्थियों ने कहा कि कोरोना फैलाव के डर से सरकार ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय तो बंद करवा दिए है लेकिन राजनीति पार्टियों के कार्यक्रम और रैलियां चल रही हैं। स्कूल में कोरोना फैलता है लेकिन रैलियों और कार्यक्रमों में नहीं। वहीं विद्यार्थियों ने नायब तहसीलदार हरीश चंद्र को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे विद्यार्थी दिलप्रीत, पारस, सुनील कुमार, रविंद्र सिंह, गगन देव, अरविंद और सतपाल ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने का कारण बताकर सरकार की ओर से स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पढ़ाई के लिए पहले ही वह फीस जमा करवा चुके हैं लेकिन अब ऑनलाइन कक्षाओं की बात कहकर उनको घरों में ही रहने की बात कह रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ सरकार में शामिल नेता ही हर रोज अपनी अपनी बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिनमें नियमों का पालन तक नहीं होता। वहां पर कोरोना फैलाव को कोई खतरा नहीं है और स्कूलों में कोरोना फैलने का डर दिखाया जा रहा है। स्कूलों के बंद होने के कारण न तो वह पढ़ाई कर पा रहे है और न ही ठीक तरह से परीक्षाएं दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेट की सुविधा न होने के कारण उन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीते वर्ष भी उनकी परीक्षाए ऑनलाइन ली गई थी। लेकिन नेट की समस्या के कारण ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यार्थियों पर यूएमसी तक बना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed