{"_id":"68c9a7cbd10bb6abb50b3a74","slug":"students-chose-the-bicycle-by-looking-at-the-comfortable-seat-brake-and-weight-sirsa-news-c-128-1-sir1002-144334-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विद्यार्थियों ने आरामदायक सीट, ब्रेक और वजन देखकर किया साइकिल का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विद्यार्थियों ने आरामदायक सीट, ब्रेक और वजन देखकर किया साइकिल का चुनाव
विज्ञापन
सिरसा।शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित साइकिल मेले में साइकिल देखते हुए विद्यार्थी व अभिभावक।
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित साइकिल मेले का दूसरा दिन भी उत्साहपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेले में हिस्सा लिया और अपनी-अपनी पसंद की साइकिलें चुनकर आयोजन को सफल बनाया।
जिले के तीन खंडों के विद्यार्थी मेला देखने और साइकिल चुनने के लिए उपस्थित रहे। रेंजर ब्रांड की साइकिलों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई। मेले में स्टालें भी लगाई गईं। साइकिलों को छात्र अलग-अलग मॉडलों पर बैठकर जांचते और चलाकर अनुभव करते दिखे। छात्रों ने आरामदायक सीट, ब्रेक की सेटिंग और साइकिल का वजन जैसी चीजों को देखकर चुनाव किया।
कई विद्यार्थियों ने अपनी रोजमर्रा की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखकर रेंजर मॉडल को प्राथमिकता दी। मेले में मौजूद अभिभावक भी बच्चों के साथ रहे और उनका मार्गदर्शन करते दिखे।
विज्ञापन
आठ हजार तक की साइकिलें पसंद की
अभिभावकों ने बताया कि वे बच्चों की पसंद और सुविधा को प्राथमिकता देते हैं। कई विद्यार्थियों ने आठ हजार रुपये तक की साइकिलें पसंद कीं। इस दौरान अभिभावकों ने कहा कि बच्चों ने महंगी साइकिलें पसंद की है। इसलिए अपने पास से कुछ पैसे देंगे, ताकि बच्चों को साइकिल मिल सके।
इस प्रकार रहा साइकिलों का आंकड़ा
खंड का नाम, लड़के, लड़कियां
- बडागुढ़ा, 25, 19
- डबवाली, 112, 90
- रानियां, 118, 92
- चोपटा, 3, 9
- ओढां, 6, 8
- सिरसा, 101, 107