फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Student transport security scheme started in two schools of Ellenabad, 500 students will get benefit

Sirsa News: ऐलनाबाद के दो स्कूलों में विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना शुरू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Student transport security scheme started in two schools of Ellenabad, 500 students will get benefit
ऐलनाबाद खंड में परिवहन योजना के तहत बस को रही झंडी देकर रवाना करते हुए ​शिक्षा अ​धिकारी ज्ञान स
ऐलनाबाद। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को खंड ऐलनाबाद में विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना की शुरुआत की है।राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस स्कूल के 500 विद्यार्थियों को घर से लाने व छोड़कर जाने के लिए 10 निजी वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना शुरू की है। इसके तहत स्कूल से 1 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूल तक लाने व घर छोड़कर आने के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है, ताकि कोई भी विद्यार्थी साधन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बुटाराम, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, राहुल कस्वां, राय साहब, लीला रानी, चरण सिंह, बलराज बराड़, राधाकृष्ण पटीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार है योजना
खंड में पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना की शुरुआत दो स्कूलों से की है। सफल होने पर बाकी स्कूलों के वाहनों का रवाना किया जाना है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क भी वहन नहीं किया जाएगा। जिले में 137 स्कूल बस, वैन, ऑटो, ई- रिक्शा चलाई जानी है। जिसके तहत खंड के 47 राजकीय स्कूलों के 3409 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा साइकिल योजना का लाभ

परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को साइकिल योजन का लाभ नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से हर साल अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल दी जाती है। हर साल साइकिल मेले के दौरान इन विद्यार्थियों का लाभ दिया जाता है। अगर कोई विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ मिलता है तो उसे साइकिल योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
इस प्रकार है योजना का उद्देश्य

परिवहन सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और निशुल्क सुलभ, समुचित यातायात उपलब्ध कराते हुए विज्ञान प्रौद्योगिकी , इंजीनियरिंग और गणित जैसे विषयों में रुचि और सहभागिता को बढ़ाना है। साथ ही सुरक्षित और निशुल्क सुलभ यातायात सुविधा उपलब्ध करवाना है। वहीं दिव्यांग छात्राओं को समता और समानता का वातावरण उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा बेटी पढ़ाओ के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना भी योजना का उद्देश्य है।

------------------------------------------------विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क में निजी वाहन की सुविधा दी जानी है। जिसका खर्चा शिक्षा विभाग वहन करेगा। खंड के कुल 3 हजार 409 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ देना है। - अमित मनहर, जिला नोडल अधिकारी, योजना।


------------------------------------------मंगलवार को खंड ऐलनाबाद के दो स्कूलों में योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें विद्यार्थियों को घर से स्कूल ले जाने और स्कूल से घर छोड़ने के लिए निजी वाहन लगाएं गए हैं। आगामी वर्ष तक पूरे जिले में इस योजना की शुरुआत हो जाएगी। ---
ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed