फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strike: Broom did not work in the city, 35 tons of garbage scattered on the streets

हड़ताल : शहर में नहीं चली झाड़ू, सड़कों पर बिखरा रहा 35 टन कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Strike: Broom did not work in the city, 35 tons of garbage scattered on the streets
शहर के ट्रेड टावर मार्केट स्थित सड़क पर बिखरा कूडा कचरा। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। नियमितीकरण, कौशल रोजगार निगम को खत्म करने की मांग को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन शहर के सभी 212 कर्मचारी हड़ताल पर रहे और नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। वहीं हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई और बाजारों, गलियों और सड़कों पर करीब 35 टन कचरा बिखरा रहा। हालांकि घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण का काम नियमित रूप से चला। इसके अलावा सफाई संबंधी करीब 10 शिकायतें भी दर्ज की गईं।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारियों ने सोमवार को झाड़ू छोड़कर हड़ताल कर दी। ऐसे में बाजारों में सफाई का काम ठप हो गया। सुबह अंधड़ से पूरे शहर में कूड़ा ही कूड़ा बिखरा मिला। पूरे शहर से प्रतिदिन 100 टन से ज्यादा कूड़े का उठान होता है। इसमें करीब 65 टन कचरा घरों से निकलने वाला होता है। इस काम के लिए नगर परिषद ने अलग से ठेका जारी कर रखा है। इसके अलावा शहर के बाजारों, कॉलोनियों, सड़कों से नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा सफाई करके करीब 35 टन कचरा एकत्र किया जाता है। हालांकि सोमवार को डोर-टू-डोर कचरा उठान नियमित रूप से हुआ, जबकि बाजारों में सफाई कार्य रुकने से करीब 35 टन कचरा सड़कों पर पड़ा रहा। बता दें कि शहर की करीब ढाई लाख की आबादी के अनुसार करीब 500 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है।, लेकिन इस समय केवल 212 कर्मचारी ही उपलब्ध हैं। इनमें भी 60 से ज्यादा कर्मचारी सरकारी विभागों के अधिकारियों की कोठियों में ड्यूटी करते हैं।
विज्ञापन

पहले दो दिन ज्यादा परेशानी नहीं, लंबी चली हड़ताल तो बिगड़ेगी स्थिति
सोमवार को सफाई व्यवस्था के मामले में शहर की स्थिति पहले भी बेहतर नहीं थी अब कर्मचारियों की हड़ताल के बाद तो स्थिति और अधिक बिगड़ना स्वाभाविक है। हालांकि सफाई का काम रुकने से पहले दिन स्थिति नियंत्रण में रही,
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ऐसी मिली स्थिति
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे व यहां पर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के समीप कूड़ा फैला हुआ रहा।
शहर की अनाज मंडी रोड, जनता भवन रोड, हिसारिया बाजार, सदर बाजार में भी सफाई नहीं हुई।
रोड़ी बाजार, मोहंता मार्केट सरकूलर रोड, भादरा बाजार, नोहरिया बाजार, बेगू रोड पर भी कूड़ा सड़कों पर बिखरा नजर आया।
बरनाला रोड, मिनी बाईपास, गोशाला मोहल्ला व नागरिक अस्पताल एरिया में सफाई नहीं होने से कूड़ा कचरा बिखरा हुआ दिखाई दिया।
आज भी रहेगी हड़ताल, कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
सोमवार को अग्निशमन एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ ने नगर परिषद कार्यालय में धरना दे दिया। वहीं सरकार के प्रति रोष जताते हुए नारेबाजी की तथा मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते हुए उनकी मांगे पूरी नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिला नगर परिषद प्रधान मनोज अठवाल, ब्लाक प्रधान नरेश कुमार, महासचिव गुरुदेव सिंह, राजेश खिचड़, राजेश कुमार जांगड़ा, कृष्णा देवी, शजो देवी, अरुण व बलवंत उपस्थित रहे। इस दौरान दमकल के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में अपना समर्थन दिया।

यह हैं प्रमुख मांगें
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए।
- कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें।
- पुरानी पेंशन बहाल करें।
- छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए।
- 25 अप्रैल 2020 व 17 अगस्त 2020 के समझौते को लागू किया जाए।
- फायर विभाग को निकाय विभाग में शामिल किया जाए।
- सफाई कर्मचारियों, सीवर मैन, फायर कर्मचारियों व अन्य सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेेेेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाए।
- इन्हें विभाग के रोल पर किया जाए।
- दो वर्ष के अनुभव पर नियमित किया जाए।
- 1366 फायर मैन व फायर ड्राइवरों को 2268 फायर ऑपरेटरों के स्वीकृत पदों पर समायोजित किया जाए।
वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है: मुख्य सफाई निरीक्षक
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रही है। इस कारण शहर में झाडू़ का काम कुछ प्रभावित हुआ है, लेकिन इसकी वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। हालांकि डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण और उठान का काम नियमित रूप से जारी रहा है। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।

कालांवाली में नगरपालिका कार्यालय में धरना लगाकर बैठे सफाई व फायर बिग्रेड कर्मचारी । संवाद

कालांवाली में नगरपालिका कार्यालय में धरना लगाकर बैठे सफाई व फायर बिग्रेड कर्मचारी । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed