{"_id":"68c9a848c23bc929e106e139","slug":"strictness-on-mosquito-borne-diseases-campaign-will-run-from-25th-challan-will-be-issued-if-larvae-are-found-sirsa-news-c-128-1-svns1027-144358-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर जनित बीमारियों पर सख्ती : 25 से चलेगा अभियान, लारवा मिलने पर कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर जनित बीमारियों पर सख्ती : 25 से चलेगा अभियान, लारवा मिलने पर कटेगा चालान
विज्ञापन
सिरसाअतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत अधिकारियों की बैठक लेते हुए। सूचना विभाग
सिरसा। जिले में डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिला स्तरीय मलेरिया नियंत्रण समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी संबंधित विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि मच्छरों की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय से कार्य किया जाए।
एडीसी ने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यालयों में हर शुक्रवार को ड्राई-डे मनाएं और सुनिश्चित करें कि कहीं भी पानी जमा न हो। यदि कहीं लारवा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ चालान किया जाएगा। यह अभियान 25 सितंबर से जिलेभर में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं समझा जाए, बल्कि हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्कूलों में डेंगू-मलेरिया से बचाव की जानकारी देने के निर्देश
एडीसी वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता और जनजागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने स्कूलों में प्रार्थना सभा और कक्षाओं के दौरान डेंगू-मलेरिया से बचाव की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी वर्करों व आशा वर्करों को घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि कूलर, गमले, पुराने टायर, छतों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें, क्योंकि यहीं मच्छरों का प्रकोप सबसे अधिक होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित नालियों की सफाई और फॉगिंग करवाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार : 17 सितंबर से मनाया जाएगा पोषण माह
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक पोषण माह मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार है। विभिन्न विभागों के सहयोग से प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां कराई जाएंगी। उप निदेशक डॉ. दर्शना सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर एडीसी ने पोषण माह का शुभारंभ करते हुए कहा कि नारी के बिना जीवन अधूरा है और स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की नींव है।
मच्छर जनित बीमारियों के पनपने के कारण पर प्रकाश डाला
सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र कुमार भादू, जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. गौरव अरोड़ा, महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ. संजय ने डेंगू की वर्तमान स्थिति, मच्छर जनित बीमारियों के पनपने के कारण इनके निदान बारे सावधानियों व विभागों के इस दिशा में किए जाने वाले कार्यों के बारे में प्रकाश डाला। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और आगामी गतिविधियों की योजना साझा की।