फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stress management is essential to meet challenges.

Sirsa News: तनाव प्रबंधन चुनौतियों का सामना करने के लिए जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Stress management is essential to meet challenges.
सिरसा।जननायक चौधरी देवीलाल शिक्षण महाविद्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्र
सिरसा। जननायक चौधरी देवीलाल शिक्षण महाविद्यालय के सभागार कक्ष में तनाव प्रबंधन पर शनिवार को विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता रेणु शेखावत, पुनर्वास परामर्शदाता रही। उन्होंने कहा कि तनाव प्रबंधन जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए शारीरिक और मानसिक प्रतिक्रियाओं को बेहतर बनाने की एक प्रक्रिया है।
विज्ञापन


इसमें स्वस्थ जीवनशैली, विश्राम तकनीक, भावनात्मक समर्थन और व्यक्तिगत सीमाओं का निर्धारण शामिल है। इसके लाभों में बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, बढ़ी हुई उत्पादकता, स्वस्थ रिश्ते और बेहतर नींद की गुणवत्ता शामिल हैं। अपनी प्रतिक्रियाओं को समझने, उन्हें नियंत्रित करने और अपनी जीवनशैली में संतुलन लाने के लिए तनाव प्रबंधन की तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


रेणु शेखावत ने कहा कि तनाव आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। अपने शरीर पर तनाव के प्रभाव को कम करने के लिए माइंडफुलनेस, ध्यान, व्यायाम और विश्राम जैसी तनाव प्रबंधन तकनीकों का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। अगर आप तनाव से चिंतित या अभिभूत महसूस करते हैं, तो एक चिकित्सक या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने की। डॉ. जयप्रकाश ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार की व्याख्यान विद्यार्थियों और विशेषकर प्राध्यापकों के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed