फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   stadium made dumping yard

Sirsa News: स्टेडियम को बनाया कचरा पॉइंट, कर्मचारी सफाई कर डाल रहे कचरा

Thu, 28 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
stadium made dumping yard
स्टेडियम के अंदर कचरे में लगाई गई आग। संवाद 
- लघु सचिवालय परिसर व प्रशासनिक आवासीय कॉलोनी का डाला जा रहा है कचरा
विज्ञापन




- स्टेडियम में सुबह के समय खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को उठानी पड़ रही परेशानी

- तीन से चार दिन तक नहीं उठाया जाता है कचरा, डीएसओ की शिकायत पर उठाते है नगर परिषद के कर्मचारी



- एसआई नहीं करता है मौका निरीक्षण, बार बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

- सोमवार रात को अज्ञात लोगों ने कचरे को लगा दी थी आग, फायरबिग्रेड पड़ी बुलानी।

फोटो --- 13,14
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम को नगर परिषद के अधिकारियों ने कचरा पॉइंट बनाकर छोड़ दिया है। खेल स्टेडियम के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का कचरा लाकर खेल स्टेडियम में डाला जाता है। इसको लेकर कई बार खेल विभाग की ओर से आपत्ति जताई गई है। उसके बाद भी नगर परिषद के मॉनिटरिंग करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही लगातार जारी है। इस कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। उपायुक्त कार्यालय और आवास के आसपास नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की प्रणाली बेहद खराब है।

नगर परिषद के डंपिंग पॉइंट बनाने के बाद कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता है। सोमवार रात को इसी कारण अज्ञात लोगों ने कचरे में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग बुझानी पड़ी। इसके बाद भी बुधवार को पुन: कचरे के ढेर लगा दिए गए तो अधिकारियों को अपनी शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। उसके बाद सफाई एजेंसी ने स्टेडियम से कचरा उठाया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी मॉनिटरिंग करने के लिए नहीं आता है। महज कर्मचारियों को भेज दिया जाता है। इस क्षेत्र में कौन अधिकारी मॉनिटरिंग करता है उसकी जानकारी तक नहीं दी गई है ताकि उससे बातचीत कर स्थायी समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीएल से लेकर जेई तक कार्यालय से नहीं आते बाहर

नगर परिषद के स्वच्छ भारत मिशन के तहत पार्क और खेल ग्राउंड से निकलने वाले पेड़ों और घास के कचरे की उठान नहीं की जाएगी। इसको लेकर कंपोस्ट पिट बनाकर वहीं पर खाद बनाई जाएगी लेकिन स्वच्छता को लेकर काम करने वाले सीटीएल व संबंधित जेई आज तक पार्कों व सरकारी विभागों में कंपोस्ट पिट बनाने के लिए नहीं गए हैं। उन्होंने जानकारी देना तक गंवारा नहीं समझा है और जिला नगर आयुक्त कार्यालय को स्थायी ठिकाना बना लिया है।
शहर के लोगों, संस्थाओं और सरकारी विभागों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नियमों का पालन करवाना इन लोगों की जिम्मेदारी है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली का परिणाम है कि ट्रैफिक पार्क के पेड़ों के कचरे को बुधवार सुबह धड़ल्ले से जलाया जा रहा था। इसकी शिकायत भी जिला नगर आयुक्त को हुई थी।

पार्कों में नहीं कंपोस्ट पिट
स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक पार्क में कंपोस्ट पिट बनाया जाए। जहां पर जगह कम है, वहां पर एक कोने में गड्ढा बनाया जाए और उसमें पेड़ों व घर के कचरे को डाला जाए। उसमें पानी डालकर उसे धीरे-धीरे खाद में बदला जाए। इसी खाद का प्रयोग पार्कों में किया जाएगा लेकिन इस दिशा में आज तक काम नहीं हुआ है।
कोटस
स्टेडियम के कचरा पॉइंट का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसके साथ-साथ उच्चाधिकारियों से बातचीत कर कंपोस्ट पिट बनवाने की दिशा में काम किया जाएगा।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed