फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Spread out on street poles lifting wheat

सड़क पर बिखरा गेहूं उठाने पर चले डंडे

Sun, 19 Oct 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 19 Oct 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Spread out on street poles lifting wheat

रेल बोगियों में शुक्रवार देर रात को गेहूं लोडिंग के दौरान सड़क पर बिखरे गेहूं को इकट्ठा करने पर मजदूर आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


झगड़े में जमकर डंडे और पत्थर चले। दोनों पक्षों के सात लोगों को चोटें आई। सामान्य रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन विजय कुमार ने बताया कि वह एफसीआई मजदूर यूनियन का कैशियर है। रात को रेल बोगियों में गेहूं लोडिंग के दौरान काफी गेहूं सड़क पर बिखर गया था।

नियमानुसार मजदूरों को यह गेहूं इकट्ठा करने के बाद दोबारा बैग में भरकर इसे बोगियों में डालना होता है, लेकिन पंजाब क्षेत्र के कुछ लोग करीब पचास बैग में गेहूं भरने के बाद अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन


इस पर उसने एतराज जताया। यूनियन के मुकेश कुमार, राजेश, सोनू और प्रेम कुमार आदि मजदूर उसके पक्ष में उतर आए।

उन सभी ने मिलकर इसका जोरदार विरोध किया, लेकिन पंजाब क्षेत्र के लोगों ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया, जो डंडों से लैस थे।

आते ही वे लोग उन पर टूट पड़े। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ। इसमें उनके पांच लोगों और दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें आई।

थ्री व्हीलर में लादकर ले गए
विजय कुमार ने बताया कि डंडों के बल पर पंजाब के लोग गेहूं के बैग चोरी कर ले गए। मौके पर मौजूद एफसीआई कर्मचारियों ने गेहूं चोरों पर अंगुली तक नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें रोकने का प्रयास तक नहीं किया। एफसीआई मजदूर यूनियन के कैशियर ने आरोप लगाया कि एफसीआई कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से हर बार स्पेशल ट्रेन के दौरान सैकड़ों बैग गेहूं चोरी हो जाता है।

सुबह फिर पहुंच गए बैग भरने वाले
रात को हुए झगड़े के बावजूद शनिवार सुबह भी सड़क पर बिखरे हुए गेहूं के बैग भरे गए। इस दौरान एफसीआई में कार्यरत एक होमगार्ड जवान भी वहां मौजूद था।

जब उनसे बैग के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ये बैग वापस एफसीआई के डबवाली स्थित डिपो में जाएंगे।
प्रत्येक स्पेशल में उड़ जाते हैं करीब 200 बैग
सूत्रों ने बताया कि स्पेशल के दौरान एफसीआई अधिकारी क्षेत्र में बने गोदामों से गेहूं की लोडिंग करवाते हैं। कांटा होने के बाद गेहूं भरा वाहन रेलवे यार्ड की ओर रवाना हो जाता है।

बीच रास्ते में ही गेहूं चोर बैग पर ब्लेड चला देते हैं, जिस पर पूरे रास्ते में गेहूं ट्रक में ढेरी होता रहता है। मौका पर पहुंचने पर ट्रक को खाली कर दिया जाता है।

ट्रक में बिखरे गेहूं को मौके पर लगे नाके पर गिरा दिया जाता है। एक स्पेशल के दौरान करीब 200 बैग पर ब्लेड चलती है।

इस गेहूं को दोबारा बैग में भरकर रेल बोगी में डालना होता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। एफसीआई अधिकारियों की मौजूदगी में गेहूं गायब कर दिया जाता है।

प्रकरण की होगी जांच
स्पेशल के दौरान एक-एक दाना रेल बोगी में भरना होता है। बैग से गिरे गेहूं को दोबारा बैग में भरकर रेल बोगी में डाला जाता है।

पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी। रात को मजदूर इस गेहूं पर अधिकार करने को लेकर आपस में भिड़ गए थे। बिखरे गेहूं का कोई बैग वापिस डिपो में नहीं पहुंचा है।

- राजकुमार गर्ग, प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, डबवाली

रेलवे यार्ड में गेहूं लोडिंग के समय मजदूरों में झगड़ा होने की सूचना मिली है। एमएलआर आ चुकी है। घायलों के बयानों के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- रणवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed