{"_id":"615b42968ebc3e628c15dba3","slug":"skill-development-is-necessary-in-present-times-universities-should-promote-skill-based-courses-and-research-governor-bandaru-dattatreya-sirsa-news-hsr6135729162","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान समय में कौशल विकास जरूरी, विश्वविद्यालय कौशल आधारित कोर्सिज व शोध को दें बढावाः राज्यपाल बंडारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान समय में कौशल विकास जरूरी, विश्वविद्यालय कौशल आधारित कोर्सिज व शोध को दें बढावाः राज्यपाल बंडारू
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के विभागों का निरीक्षण करते कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। राज्यपाल एवं सीडीएलयू के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में कोई भी कोर्स शुरू करने से पहले उसके व्यावहारिक पक्ष को जांचने के उद्देश्य से सर्वेक्षण जरूर करें। उद्यमिता आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने चाहिए। जर्मनी, कोरिया तथा ताइवान के पाठ्यक्रम अनुकरणीय हैं और इनका अध्ययन भी शैक्षणिक संस्थानों को करना चाहिए। राज्यपाल सोमवार को सीडीएलयू कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के सामने पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। पुस्तकालय के रीडिंग हॉल में विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने समय के उचित प्रबंधन पर जोर दिया और विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने टीचिंग हॉल व बुक स्टॉक हॉल में सुविधाओं का जायजा लिया। राज्यपाल ने लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र व छात्राओं से भी बात की और उनसे लाइब्रेरी में पेयजल, खाने-पीने आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीडीएलयू के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान आयुक्त हिसार मंडल चंद्रशेखर, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, एसडीएम जयवीर यादव, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद अजय सिंह, डीएसपी आर्यन चौधरी, तहसीलदार गुरदेव मौजूद रहे।
राज्यपाल ने देखी डॉक्यूमेंट्री
विश्वविद्यालय के भ्रमण से पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के स्थापना से लेकर गतिविधियों व सुविधाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखी और उपस्थित प्राध्यापकों के साथ भेंटवार्ता की। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक भवनों का दौरा करने से पूर्व विश्वविद्यालय में स्थापित भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फिजिक्स व बॉयोटेक विभाग में पुरुष तथा महिला छात्र अनुपात में लड़कियों की 80 प्रतिशत भागीदारी पर खुशी जाहिर की। छात्रावास में जिम्नेजियम का निरीक्षण करते समय लड़कियों को व्यायाम व अन्य खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कल्पना चावला महिला छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा और छात्रावास में खाने-पीने के अलावा वातावरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
महिला सफाई कर्मचारियों को भी किया प्रोत्साहित
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सीडीएलयू के विज्ञान भवन के निरीक्षण के दौरान एक तरफ खड़ी महिला सफाई कर्मचारियों को अपने पास बुलाकर न केवल फोटो खिंचवाई, बल्कि उनके काम की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उनसे बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी भवन या अन्य स्थान की उम्र स्वच्छता पर ही निर्भर रहती है। इसके अलावा स्वच्छता के कारण न केवल संस्थान का नाम होता है, बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध व स्वच्छ बना रहता है।