फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa police take bulldozer action against drug smuggler

हरियाणाः नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, सिरसा पुलिस अधीक्षक की चेतावनी- हर आरोपी के साथ यही होगा

Thu, 20 Jun 2024 03:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Jun 2024 03:49 PM IST
सार

सिरसा के गांव खारी सुरेरां के एक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलावा दिया। आरोप है कि गांव का सुखदेव सिंह उर्फ सुखा नशा तस्करी का काला कारोबार करता है। उसने पंचायती जमीन पर कब्जा कर घर बनाया था। सुखा नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है।  

विज्ञापन
Sirsa police take bulldozer action against drug smuggler
नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस एक्शन मोड पर है। तस्करों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया जा रहा है।  सिरसा पुलिस ने गांव खारी सुरेरां में नशा तस्कर सुखदेव सिंह उर्फ सुखा के घर पर बुलडोजर चलाकर उसकी संपत्ति को जमींदोज कर दिया। आरोप है कि सुखा ने नशा तस्करी का काला कारोबार करके अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जा किया था, जिसपर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खाली करवाया है।  
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी ऐलनाबाद संजीव बल्हारा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार अमीत सहू, बीडीपीओ रोशन लाल और थाना प्रभारी ऐलनाबाद संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के लिहाज से ऐलनाबाद, रानियां और पुलिस लाइन सिरसा से पुलिस जवानों के साथ महिला पुलिस की टीमें भी मौजूद रही । नशा तस्कर सुखदेव सिंह उर्फ सुखा ने करीब 250 गज पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया था। जिसे जेबीसी मशीन से ध्वस्त किया गया है ।
विज्ञापन




तस्कर के खिलाफ दर्ज है 13 मामले
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि नशा तस्कर पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की है। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा । सुखदेव सिंह के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में कुल 18 मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जबकि 13 मामले आबकारी अधिनियम, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं । सुखा फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पनाह देने वालों पर भी होगी कार्रवाई
 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी । नशे की काली कमाई से संपत्ति अर्जित करने वालों का ब्यौरा जुटाने के लिए जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। कुछ नशे के सौदागरों की संपत्ति का पता कर लिया गया है और संपत्ति को जल्द जब्त किया जाएगा । 


अलर्ट मोड पर पुलिस
जिला पुलिस प्रशासन जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, वहीं लोगों को लगातार सेमिनार व गोष्ठियों के माध्मय से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पुलिस के अभियान के तहत जिला को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने में योगदान दें। नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed