{"_id":"5eecf6eb8ebc3e42e9176a89","slug":"sirsa-news-new-joining-doctor-sirsa-news-rtk5602114179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 29 चिकित्सकों ने संभाला पद, ग्रामीण इलाकों की बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 29 चिकित्सकों ने संभाला पद, ग्रामीण इलाकों की बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा
विज्ञापन
सिविल अस्पताल सिरसा।
- फोटो : Sirsa
कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं बेहतर रखने के लिए मुख्यालय ने जिले को 29 चिकित्सक दिए हैं। जिनकी अलग-अलग सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
वहीं, सिविल अस्पताल को मिली नॉक टू मशीन का पंजीकरण हो गया है और राज्य में सिरसा पहला जिला है, जिसने नॉक टू मशीन का पंजीकरण करवाया है। जिले में जांच होने वाले सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग आईसीएमआर लैब में भेजेगा, इसके बाद ही विभाग संदिग्धों की रिपोर्ट जारी करेगा। स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं और बेहतर करने के लिए मुख्यालय ने 29 चिकित्सकों की भर्ती सिरसा जिले में की है। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी और पीएचसी में आवश्यकता अनुसार डॉक्टरों को ड्यूूटी दी गई है।
इन सीएचसी और पीएचसी में मिले चिकित्सक
सिरसा सीएचसी को 5, डबवाली सीएचसी को 1, देसूजोधा पीएचसी को 1, कागदाना पीएचसी को 1, चौटाला को 2, वनसुधार को 2, माधोसिंघाना को 3, पनिहारी को 1, ओढ़ां को 3, कालांवाली पीएचसी 1, बड़ागुढ़ा को 1, खारियां को एक और भावदीन में 1 चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है, बाकि अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी की अभी सूची तैयार की जा रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
मशीन का हुआ पंजीकरण, जल्द मिलेगी रिपोर्ट
जिले में कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए नॉक टू मशीन आई हुई है, जिसका स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से पंजीकरण हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अब जिले में आने वाले संदिग्धों की जांच सिरसा में ही करेगा। जिसकी रिपोर्ट भी जल्द ही प्राप्त हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग एक दिन में 10 घंटे मशीन पर काम कर 20 सैंपल की रिपोर्ट देगा। स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट जारी करने से पहले आईसीएमआर में भेजनी होगी। उसके बाद ही सैंपल की रिपोर्ट जारी की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को सुविधाएं मिलेगी। नॉक टू मशीन का पंजीकरण हो गया है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग।