फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa news, In the case of mobile snatching three control

मोबाइल छीनने के मामले में तीनों काबू

Thu, 01 Dec 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 01 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर थाना सिरसा पुलिस ने बीती 25 नवंबर 2016 की शाम को शहर के वार्ड नंबर 19 गली अरोड़ा सुनारों वाली से एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तो सीआईए सिरसा पुलिस ने एक व्यक्ति को 950 ग्राम अफीम के साथ गांव भंबूर क्षेत्र से काबू किया है।  
विज्ञापन

सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त और चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 950 ग्राम अफीम के साथ गांव भंबूर क्षेत्र से काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति रेशम सिंह निवासी भंबूर से अफीम सप्लायर के बारे में पता ठिकाना मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना सदर  सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए स्टॉफ के उप निरीक्षक कृष्ण चंद्र के नेतृत्व में पुलिस पार्टी  ने रेशम सिंह को अफीम के साथ काबू किया।
विज्ञापन

    उधर शहर थाना सिरसा पुलिस ने बीती 25 नवंबर 2016 की शाम को शहर के वार्ड नंबर 19 गली अरोड़ा सुनारों वाली से एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने के  तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रवेश कुमार निवासी खैरपुर, सुरेंद्र निवासी भारतनगर व गुरप्रीत निवासी नोहरिया गेट सिरसा के रूप में हुई है। शहर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। उपरोक्त तीनों आरोपियों ने  वार्ड नंबर 19 निवासी सैय्यद शेख  से मोबाइल छीना था। इस संबंध में सैय्यद शेख की शिकायत पर शहर थाना पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की  थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    एक अन्य मामले में शहर डबवाली पुलिस ने एक व्यक्ति सुखविंद्र सिंह  निवासी वार्ड नंबर सात मंडी डबवाली को बी ब्लॉक मंडी डबवाली  में खड़े कैंटर से बैटरी चुराने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कैंटर चालक बलदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर सात मंडी डबवाली की शिकायत पर  शहर थाना डबवाली में चोरी का अभियोग दर्ज किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed