फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, protest, Sirsa

किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दी जाएगी ठेका प्रथा

Wed, 30 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 30 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, protest, Sirsa
‌िवविराोध्‍ण्‍ा - फोटो : Bureau
रोडवेज प्रांगण में मंगलवार सुबह हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने सरकार की वादा खिलाफी व कर्मचारी-जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता मदन लाल खोथ, भीम सिंह व रामानंद ने की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पर नारेबाजी की। इस अवसर पर महासंघ जिला प्रधान आत्माराम सहारण ने कहा कि सरकार विभाग में ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से कर्मशाला व चालक-परिचालक चलाना चाहती है, जिसे रोड़वेज कर्मचारी सहन नही करेंगे। सरकार को चाहिए कि प्रत्येक शहर, गांव में रोड़वेज बस सुविधा दें, पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवकों को विभाग में नौकरी दे, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, अवैध बसों पर रोक लगाए, सभी सीनियर कर्मचारियों को जूनियर के समान तकनीकी वेतनमान दे, रिक्त पदों पर प्रमोशन करे व भर्ती करे।
विज्ञापन


सरकार ऐसा करने की बजाए बेरोजगार युवकों का शोषण करने के लिए ठेकेदारों के माध्यम भर्ती करना चाहती है, ताकि पढ़े लिखे योग्य लोग नियमित न हो सकें व ठेकेदार कमाई कर सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी सरकार की इस नीति को किसी सूरत में लागू नहीं होने देगी। सरकार चाहें, तो विभागीय स्तर पर भर्ती करके रिक्त पदों को भर सकती है। मंच संचालन सचिव सुरजीत अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में गुरदिता, रामस्वरूप ढाका, राजकुमार, बलदेव सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार वादों से मुकर रही है और विभाग का निजीकरण करने की मंशा रखती है। सरकार किलोमीटर स्कीम की बसें चलाकर ऐसा करना चाहती है। रोड़वेज का कर्मचारी कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है, लेकिन ऐसा नहीं होने देगा। इस मौके पर सुख दर्शन सिंह, शिव कुमार शर्मा, परमानंद, विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार, किसमत ने अपने अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed