फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Tax, Aggitation, Excise, Goldsmith, Hunger Strike, Sirsa

स्वर्णकारों ने शुरू की भूख हड़ताल

Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Tax, Aggitation, Excise, Goldsmith, Hunger Strike, Sirsa
भूख हड़ताल पर बैठे स्वर्णकार - फोटो : Bureau
केंद्र सरकार की ओर से सोने व हीरे के जेवरातों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी व पैनकार्ड अनिवार्यता के विरोध में स्वर्णकारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरने के साथ-साथ अब क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोनी धर्मशाला में हुई बैठक के बाद शनिवार सुबह घंटाघर चौक पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है। पहले दिन की क्रमिक भूख हड़ताल में सुखविंद्र सोनी, देशपाल सोनी, हेमंत सोनी, रोहन सोनी, राजेंद्र सोनी व बेअंत सोनी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार सोनी ने कहा कि स्वर्णकारों द्वारा दिल्ली में विशाल प्रदर्शन कर सरकार को यह काला कानून वापस लेने का आह्वान किया गया था, मगर सरकार की हठकर्मी के चलते स्वर्णकारों को अपना संघर्ष तेज करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार नहीं चाहते कि सरकार से किसी भी प्रकार का कोई टकराव हो, मगर उनकी रोजी-रोटी को अगर छीनने का प्रयास किया जाएगा, तो स्वर्णकार बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे सुखविंद्र सोनी ने कहा कि एक लंबे समय से स्वर्णकारों को सड़कों पर आना पड़ा है, अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन व हड़ताल करनी पड़ी, इसके बावजूद वित्त मंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन


इससे साफ होता है कि सरकार जनहित की नहीं, जन विरोधी है। इसी के परिणामस्वरूप स्वर्णकारों को भूख हड़ताल करनी पड़ी है। स्वर्णकार संघ सिरसा के महासचिव चंद्रशेखर सोनी ने कहा कि स्वर्णकार सदैव से ही सरकार को आयकर व अन्य सभी कर समय पर अदा कर देश के निर्माण में पूर्ण योगदान दे रहे है, मगर सरकार उनके योगदान की भी अनदेखी कर रही है, जो राष्ट्र के निर्माण में एक बाधा कही जा सकती है। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज सिरसा के कोषाध्यक्ष सोनू गोरीवाला ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार अपने इस अड़ियल रवैये पर अड़ी रही, तो सभी स्वर्णकार गांव की कमेटी बनाकर भी उन लोगों को शामिल कर पूरे भारत में सोने का एक कोका भी नहीं बिकने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भूख हड़ताल से शुक्रवार रात सोनी धर्मशाला में सैकड़ों स्वर्णकारों की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं ले लेती, तब तक स्वर्णकारों के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और उनका विरोध जा रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजानंद सोनी, हरियाणा स्वर्णकार संघ के महासचिव बलबीर सोनी, स्वर्णकार दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुरजीत सोनी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला उप प्रधान देवेंद्र सोनी, स्वर्णकार संघ डबवाली के प्रधान निर्मल कंडा व एसोसिएशन के सभी सदस्य, स्वर्णकार संघ कालांवाली के प्रधान सुभाष सोनी व एसोसिएशन के सभी सदस्य, स्वर्णकार संघ सरदूलगढ़ के प्रधान जनकराज और सभी सदस्य, स्वर्णकार संघ रानियां के प्रधान हंसराज सोनी व सभी सदस्य, सतीश सोनी, चिमन लाल सोनी, जगदीश सोनी, भगवान दास सोनी, अमित सोनी, रत्न सोनी, उप प्रधान सज्जन सोनी, प्रेम रातुसरिया, भगवान दास वर्मा, रूपराम सोनी, अमर सिंह साहुवाला, अंकुर सोनी, सुरेंद्र फुटेला, अमरीत भल्ला, रत्न सांखुवाला, सुदंर सोनी, हरद्वारी सोनी, कपिल सोनी, नत्थू सोनी, बंसी सोनी, सत्यनारायण सोनी, शीशन सोनी, अमित भूण, संजय सर्राफ, संजय सोनी, नरेश सोनी,  जगदीश सोनी,  सुरेंद्र, साहबराम, सुरेश कुमार, रमेश कुमार,  सुभाष सोनी, विनोद सोनी, रूपराम सोनी, नत्थू राम, बुग्गी सोनी, दर्शन सोनी, अनुराग सोनी, बोबी सोनी, अश्विनी सोनी, रणजीत सोनी, केशव सोनी, कस्तूर इंसां, अमर सिंह, प्रेम सोनी, बनवारी लाल सोनी, विजय डाबर, केवल सोनी, महेंद्र सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, शंकर सोनी, श्याम लाल सोनी, चांद सोनी, शीसन सोनी, संदीप कुमार, सुरेश दिनेश सोनी, मनोज, नरेश मौसून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed