फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Tax, Aggitation, Excise, Budget, Goldsmith, Buffalo, Sirsa

जब वित्त मंत्री को बनाया भैंस और उसके आगे बजाई बीन, पढ़ें पूरा माजरा...

Wed, 16 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 16 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Tax, Aggitation, Excise, Budget, Goldsmith, Buffalo, Sirsa
स्वर्णकारों ने वित्तमंत्री रूपी भैंस के आगे बजाई बीन - फोटो : Bureau

केंद्र सरकार की ओर से सोने व हीरे के जेवरातों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी व पैनकार्ड अनिवार्यता के विरोध में स्वर्णकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बारहवें दिन व सुभाष चौक पर धरना दसवें दिन जारी। स्वर्णकारों ने वित्त मंत्री रूपी भैंस के आगे बीन बजाकर अपना रोष जाहिर किया। साथ ही एक्साइज ड्यूटी वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे डाली।

विज्ञापन


बुधवार को स्वर्णकारों का नेतृत्व स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार सोनी व अखिल भारतीय स्वर्णकार विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजानंद सोनी ने किया। हड़ताल में ऐलनाबाद स्वर्णकार संघ के प्रधान जगजीवनराम सोनी, किशन लाल सोनी, रामस्वरूप सोनी, वेद दलीप सोनी, धर्मपाल सोनी, विनोद सोनी, ईश्वर सोनी, आत्माराम सोनी, दरियाई लाल, सुरेंद्र, नरेश सोनी, देवेंद्र सोनी आदि ने अपना समर्थन दिया। स्वर्णकारों ने  दोपहर करीब सवा बजे सुभाष चौक पर वित्त मंत्री रूपी भैंस के आगे बीन बजाकर अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर गजानंद सोनी ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा स्वर्णकारों के साथ किए गए अन्याय के विरोध में यह बीन बजाई गई है और इसी के माध्यम से कहा गया है कि जिस प्रकार भैंस के आगे बीन बजाने से कोई फायदा नहीं होता, उसी प्रकार स्वर्णकार पिछले 15 दिनों से पूरे देश में हड़ताल पर है, अपने कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठे है, परंतु वित्त मंत्री के कान पर कोई जूं तक नहीं रेंगी। वित्त मंत्री ने एक्साइज ड्यूटी का काला कानून अभी तक वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णकार संघ ऐलनाबाद के प्रधान जगजीवन राम सोनी ने सरकार को चेताया कि सरकार को यह कानून हर हाल में वापस लेना होगा, अन्यथा जिस तरह पिछले उपद्रवियों द्वारा हरियाणा में हिंसक आंदोलन किया गया, उसी प्रकार मजबूरन स्वर्णकारों को राष्ट्र व्यापी आंदोलन करने पर मजबूर होना होगा, जिसके जिम्मेदार केवल वित्तमंत्री ही होंगे और नतीजा भाजपा सरकार को भुगतना होगा। दिल्ली में 17 मार्च को होने वाली स्वर्णकारों की महारैली यह साबित कर देगी कि भविष्य में पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में स्वर्णकार भाजपा को हराने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed