फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Election, Chairman, Panchayat, BJP Win, Sirsa

सिरसा ब्लॉक समिति में भी खिला कमल

Fri, 18 Mar 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 18 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Election, Chairman, Panchayat, BJP Win, Sirsa
‌सिरसा ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ममता और वाइस चेयरमैन मंगतलाल - फोटो : Bureau

बड़ागुढा और नाथूसरी चौपटा में इनेलो को मात देने के बाद सिरसा ब्लाक समिति के चुनाव में भी भाजपा अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही। कांग्रेस और इनेलो को चकमा देते हुए भाजपा अपने प्रधान और उप प्रधान को भारी मतों के अंतर से जिताने में सफल रही। भाजपा पदाधिकारियों ने जयकारे लगाते हुए दोनों विजेताओं को बधाई दी और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। साथ ही लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को प्रधान और उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर सुबह से गहमा-गहमी रही। सुबह ही भाजपा पदाधिकारियों ने बीडीपीओ कार्यालय के बाहर डेरा डाला हुआ था। भाजपा अपने सदस्यों को कार से लेकर पहुंचे और उन्हें एक कक्ष में बैठाया गया। मौके पर भाजपा के जिला प्रधान अमीरचंद मेहता, जिला महामंत्री यतिंद्र सिंह एडवोकेट, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेणु शर्मा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, रमन लाल बामनिया, प्रदीप रातुसरिया, शीशपाल कंबोज, वीर शांति स्वरूप, सुरेश पंवार, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष तरुण गुलाटी, राजबीर गोदारा आदि मोर्चा संभाले हुए थे।
विज्ञापन


साढ़े ग्यारह बजे तक 30 में से 22 सदस्य पहुंच चुके थे। कांग्रेस और इनेलो समर्थक सदस्य अलग-अलग बैठे हुए थे। भाजपा के नेता बाद में वाहनों में अन्य सदस्यों को लेकर पहुंचे तब तक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम परमजीत सिंह चहल मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस ने दो स्थानों पर  घेराबंदी की हुई थी। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। जब सभी सदस्य चुनाव अधिकारी के समक्ष पेश हुए तो नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सिरसा ब्लॉक समिति का प्रधान पद अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित था। भाजपा की ओर से गांव पनिहारी की ममता रानी, कांग्रेस की ओर से कोटली की संगीता रानी और इनेलो की ओर से फूलकां की प्रियंका रानी ने और उप प्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से मंगतलाल झोरडनाली और इनेलो की ओर से रघुवीर सिंह बाजेकां ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी के लिए आधा घंटे का समय दिया गया। करीब एक बजे मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता रानी को मिले 19 वोट
मतगणना एसडीएम की देखरेख में हुई। प्रधान पद पर ममता रानी को 19, संगीता रानी को आठ तथा प्रिंयका को तीन वोट मिले। इस तरह से ममता रानी प्रधान चुनी गई। उपप्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से मंगतलाल को 25 तो रघुवीर को महज पंाच वोट ही मिल पाए। इस तरह से उपप्रधान भी भाजपा का बन गया। जैसे ही चुनाव नतीजा घोषित हुआ भाजपा पदाधिकारी एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देने लगे और जयकारे लगाए। जैसे ही प्रधान और उप प्रधान कार्यालय से बाहर आए कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और बाद में लड्डू बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed