फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Abhay Chautala, inelo, PC, Sirsa

भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फेल: अभय चौटाला

Sat, 16 Apr 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 16 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Abhay Chautala, inelo, PC, Sirsa
अभ्‍ाय - फोटो : Bureau

प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस के महानिदेशक व खुफिया विभाग के महानिदेशक को पद से बदलना यह प्रमाणित करता है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिरसा में जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए सरकार की ओर से चुनाव की तिथि घोषित न करने के खिलाफ 20 अप्रेल को न्यायालय की शरण लेंगे।

विज्ञापन


वे शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह की रिपोर्ट में जाट आरक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों की तमाम कलई खुलने से यह भी साबित हो गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। अभय चौटाला ने कहा कि पुलिस तंत्र ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सुदीप कलकल नामक व्यक्ति को पकड़ा हुआ है और अब एक ओर भाजपा इस व्यक्ति को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त व्यक्ति बता रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने भी भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ उसके संबंधों को जाहिर किया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मिलकर प्रदेश को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा के एक विधायक मनीष ग्रोवर ने जिस प्रकार से हरियाणा में जाट आंदोलन को भड़काने के संदर्भ में भाषण दिया, वह बेहद निंदनीय है और इस भाषण के लिए इस विधायक के खिलाफ न केवल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए बल्कि उसे पार्टी से भी निकाला जाना चाहिए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि जिस प्रकार नरेंद्र मोदी गुजरात में गोधरा कांड के बाद अनेक बार मुख्यमंत्री रहे, ठीक इसी प्रकार हरियाणा में जाट आंदोलन के बाद मनोहर लाल खट्टर भी लंबे समय तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान सिरसा में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर ही उनके साथ खड़े नजर आते हैं तो फिर समझा जा सकता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है जबकि मुख्यमंत्री ने ही इस युवक के बारे में कहा था कि वह युवक भगौड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महज डेढ़ साल के दौरान ही भाजपा ने यह हालत कर दी कि हर वर्ग परेशान होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती स्थिति के चलते राज्यपाल हरियाणा को प्रदेश में गवर्नर रूल लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास काम करने को कुछ नहीं है और यही कारण है कि यह सरकार जनता का ध्यान बंटाने के लिए कोई न कोई नया शिगूफा छोड़ती है और इसमें हाल ही में गुड़गांव और मेवात का नाम परिवर्तन शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले स्वच्छता अभियान का राग अलापा, फिर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चलाया मगर जनता को इनकी असलियत पता चल चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि नाम ही परिवर्तन करने हैं तो पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल के गांव गोलागढ़ का नाम बदला जाना चाहिए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मंडी में आज किसानों की हालत पतली है। वह फसल लेकर मंडी में खड़ा है मगर उसे खरीदने वाला कोई नहीं है।


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हालत ये है कि न तो नहरों में पर्याप्त पानी है और न ही पर्याप्त बिजली। देहात में आज 4-6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है और उसे भी यह कहकर नहीं दिया जा रहा कि खेतों में फसल पककर खड़ी है, आगजनी की आशंका हो सकती है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सिरसा में जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए सरकार की ओर से चुनाव की तिथि घोषित न करने के खिलाफ 20 अप्रेल को न्यायालय की शरण लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अपनी जिला परिषद व ब्लॉक समिति बनाने के लिए चयनित सदस्यों को धमकाया और पैसे का लोभ दिया है। इस अवसर पर उनके साथ सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, सिरसा के विधायक मक्खनलाल सिंगला, रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह, इनेलो नेता कर्ण सिंह चौटाला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed