{"_id":"60edd3568ebc3e6a7d60eaa0","slug":"sirsa-news-four-mm-of-rain-fell-in-sirsa-and-five-mm-in-otu-sirsa-news-rtk617523978","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में चार और ओटू में हुई पांच एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में चार और ओटू में हुई पांच एमएम बारिश
विज्ञापन
जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण धान, कपास, ग्वार और अन्य फसलों को भी इसका काफी लाभ मिला है। मंगलवार को सिरसा में चार, ओटू में पांच, नहराणा में तीन और कालांवाली में बूंदाबांदी से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी और अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरा है।
मंगलवार को सुबह गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन दोपहर एक बजे के बाद आसमान में छाए बादलों से मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। शहर के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से क्षेत्र सूखा भी रह गया। मौसम सुहावना होने के कारण शहर के पार्क और बाजार में भी लोगों की अधिक भीड़ देखने को मिली। पार्क में बच्चे सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए भी नजर आए।
बारिश होने से किसानों के खिले चेहरे
राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के पैंतालिसा क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश से सावनी की फसल को संजीवनी मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से धान, बीटी नरमा, देसी कपास, ग्वार, बाजरे, मूंगफली व अरंड की फसल को काफी फायदा होगा। किसान सुनील कुमार, राम कुमार ने बताया कि तीन-चार दिन से पड़ रही इस भयंकर गर्मी से ग्वार में बाजरे, कपास, मूंगफली, नरमा और धान की फसल खराब हो रही थी। बारिश होने से किसानों को इसका काफी लाभ मिला।