फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news,Dabwali

जान पर खेलकर 25 मासूमों की जिंदगी बचाने वाले संजय की बहादुरी पर मिले थे दो अवॉर्ड

Tue, 22 Dec 2020 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
sirsa news,Dabwali
डबवाली में 23 दिसंबर 1995 को हुए अग्निकांड में प्यारे लाल ग्रोवर का बेटा संजय पंडाल में लगी आग से बाहर निकल आया, लेकिन आग की लपटों में घिरे सैकड़ों मासूम बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वापस आग में कूद गया। 25 मासूमों को जिंदगी बचाने वाले संजय समेत कुल 442 मृतकों को बुधवार का श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन

बड़े भाई सतभूषण ग्रोवर के अनुसार संजय की आंखें और शरीर बुरी तरह झुलस चुका था, जोकि दान नहीं किए जा सकते थे। इसके चलते संजय के शव का डीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्होंने डबवाली के रामबाग में उसे पंचतत्व में विलीन कर दिया। उस समय संजय के बड़े बेटे पारूल की उम्र महज सवा छह साल और छोटे बेटे नवनीत की उम्र सवा साल ही थी। संजय की मौत के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार ने उसके परिजनों को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और 1997 में रेड ऐंड व्हाइट कंपनी ने बहादुरी पुरस्कार दिए थे।
विज्ञापन

स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग
डबवाली अग्निकांड में 442 मृतकों की याद में बुधवार को स्मारक स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम सुबह दस बजे स्मारक स्थल पर होगा। वहीं, अग्निकांड पीड़ित संघ के प्रधान विनोद बंसल ने स्मारक स्थल को राष्ट्रीय स्मारक स्थल घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने विधानसभा में पहले भी राष्ट्रीय स्मारक स्थल बनाने का मुद्दा उठाया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आवेदन नहीं किया गया। इस मामले को दोबारा विधानसभा में उठाएंगे।
- अमित सिहाग, विधायक, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed