फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news,corona vaccination

1459 लाभार्थियों को लगी कोरोना वैक्सीन, आज नहीं चलेगा मेगा ड्राइव

Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
sirsa news,corona vaccination
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की ओर से हर रोज 33 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीनेशन लगाई जा रही है, लेकिन रविवार को वैक्सीन का स्टॉक कम होने के कारण केवल 14 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। दिनभर में 1459 लाभार्थियों को कोरोना की डोज लगाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के कुछ केंद्रों पर ही वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। मुख्यालय से अभी वैक्सीन न मिलने के कारण अभियान अब बार-बार बंद हो रहा है। जिले में अब तक तीन लाख 91 हजार 311 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैै। 18 से 44 आयुवर्ग के एक लाख 17 हजार 432 लाभार्थियों को पहली तथा 3779 लाभार्थियों को दूसरी, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के 89 हजार 808 लाभार्थियों ने कोरोना की पहली तथा 23 हजार 191 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के एक लाख 752 लाभार्थियों ने पहली तथा 38 हजार 793 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में 307 लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से शहीद भगत सिंह स्टेडियम में दो चरणों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 307 व्यक्तियों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई, पहले चरण में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक 162 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, शाम छह से आठ बजे के दौरान 145 व्यक्तियों ने कोरोना वैक्सीन की डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के स्टॉक के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। मुख्यालय से वैक्सीन का स्टॉक पहुंचने के बाद ही अभियान शुरू किया जा सकेगा। कई केंद्रों पर बचा हुआ स्टॉक सोमवार को लगाया जाएगा। अधिक केंद्र बंद रहेंगे।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed