फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news,co vaccine for corona

सोमवार को मिले 14 नए संक्रमित

Mon, 22 Mar 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
sirsa news,co vaccine for corona
कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में हर रोज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को जिले में कुल 14 मरीज कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब आंकड़ा 80 तक पहुंच गया है। कोरोना के नियमों की पालना करवाने को लेकर एसडीएम डॉ. जयवीर यादव बाजारों में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एसडीएम को बाजार में देखकर हड़कंप मच गया और लोग मास्क व सामाजिक दूरी बनाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोमवार को सिरसा में सात, डबवाली में एक, मोधासिघाणा में दो, रानियां में एक, चौटाला में दो व बड़ागुढ़ा में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके कारण जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 80 पहुंच गई है। मरीजों के स्वस्थ होने का प्रतिशत भी घटकर 97.6 पहुंच गया है। रविवार को छह मरीज स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेज दिया। विभाग की ओर से अब तक 258468 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है। इनमें से 8200 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। विभाग ने 57 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया, जबकि पांच मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जागरूक करने के लिए बाजार में पहुंचे एसडीएम
एसडीएम डॉ. जयवीर यादव सोमवार को बाजारों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एसडीएम ने रोड़ी बाजार, सदर बाजार, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक और परशुराम चौक पर दुकानदारों को नियमों की पालना करने के प्रति जागरूक किया और मास्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए सावधानी बरतने के साथ-साथ सजगता भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने 60 के काटे चालान
कोरोना के नियमों की पालना न करने वाले लोगों पर सख्ती करने को लेकर यातायात पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को यातायात पुलिस ने ऐलनाबाद और सिरसा में अभियान चलाकर 60 बिना मास्क वालों के और यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर 90 लोगों के चालान किए है। यातायात पुलिस की ओर से लगातार लोगों को नियमों के प्रति जागरूक कर मास्क वितरित किए जा रहे है। ताकि लोग कोरोना महामारी से बच सके।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए लोग नियमों की पालना करें। भीड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। कोरोना संक्रमण किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर संक्रमण से बचा जा सकता है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, जिला चिकित्सक अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed