{"_id":"5761b3d44f1c1bb26511d53a","slug":"sirsa-hindi-news-barala-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस और इनेलो का हाथ : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस और इनेलो का हाथ : बराला
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बराला
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा चुनाव में हुए घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस और इनेलो का हाथ है। कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत कर जांच के नाम पर ड्रामा कर रही है, जबकि उसे सब कुछ पता है। यह बात बुधवार को भाजपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताई। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर विकास पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरसा में भी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। राज्यसभा चुनाव में हुए घटनाक्रम को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि इसके पीछे कांग्रेस और इनेलो का हाथ है।
उम्मीदवार तो अभय चौटाला इनेलो के नाम पर लेकर आए थे जिसे बाद में कांग्रेस अपना कैं डीडेट बताती है। इस चुनाव में क्या राजनीतिक षडयंत्र रही के जवाब में बराला ने कहा कि इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ही बता सकते हैं। कांग्रेस द्वारा इस मामले को लेकर चुनाव आयोग में दर्ज की गई शिकायत पर बराला ने कहा कि सब कुछ पता होने के बावजूद कांग्रेस जांच करवाने का ड्रामा कर रही है। विधायक असीम गोयल पर लगे आरोपों को गलत ठहराते हुए उन्होंने कहा कि अभय चौटाला झूठ बोल रहे हैं।