फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa depot got bad condition of buses, employee made video viral on social media

सिरसा डिपो को मिली बसों की स्थिति खराब, कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sirsa depot got bad condition of buses, employee made video viral on social media
रोडवेज बस की दिखाई देती फटी हुई सीटें। - फोटो : Sirsa
सिरसा। लंबे समय के बाद सिरसा डिपो के बेड़े में अब 38 बसें शामिल हो रही है लेकिन इनकी स्थिति पहले से ही काफी खराब है। एनसीआर क्षेत्र में 10 वर्ष तक चल चुकी बसों को सिरसा डिपो में भेजा जा रहा है। ऐसे में रोडवेज के एक कर्मचारी ने पहले ही इन बसों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें बस के टायर और सीटें की स्थिति काफी खस्ता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कर्मचारी बस की स्थिति दिखाते हुए नजर आ रहा है। जोकि काफी खराब है। वहीं कर्मचारी वीडियो में यह भी बता रहा है कि बस की पहले से ही स्थिति खराब है तो उसे सिरसा डिपो के अधिकारियों ने क्यों अलॉट करवाया है। बता दें कि सिरसा में अभी रोहतक से ही कुछ बसों आ रही है जबकि शेष बसें भी जल्द ही सिरसा में पहुंच जाएगी। जिसके बाद इन बसों के माध्यम से यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। हालांकि इन बसों की स्थिति खराब होने के कारण यह कभी भी यात्रियों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन

झज्जर से 25 और रोहतक से 13 बसें पहुंचनी है सिरसा
मुख्यालय के आदेशों के बाद सिरसा डिपो को झज्जर डिपो की 25 और रोहतक डिपो की 13 बसें दी जानी है। जिसके बाद अब रोहतक डिपो की बसें सिरसा पहुंच रही है। जबकि झज्जर डिपो से बसों पहुंचना शेष है। हालांकि इन बसों की मरम्मत किए जाने के बाद ही उन्हें रूटों पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में 10 वर्ष का कार्यकाल कर चुकी है सभी बसें पूरा
रोडवेज की इन सभी बसों की एनसीआर में 10 वर्ष की अवधि पूरी हो चुकी है। जिसके एनसीआर क्षेत्र की बसों को सिरसा डिपो में भेजा जा रहा है। इन बसों को रोडवेज की ओर से अब बिना एनसीआर के क्षेत्रों में भेजा जाएगा। जबकि इन बसों को पांच वर्ष तक बिना एनसीआर क्षेत्र वाले डिपो में चलाया जा सकेगा। रोहतक और झज्जर डिपो में बसों के कंडम होने के बाद इन बसों को सिरसा में भेजा जा रहा है।

रोडवेज की जो बसें सिरसा भेजी जा रही है उनकी स्थिति पहले ही कंडम है। 10 साल तक चल चुकी बसों को सिरसा में भेजा जा रहा है। ऐसे में सिरसा डिपो को जो नई बसें मिलनी थी उन पर प्रतिबंध भी लग सकता है। इससे सिरसा डिपो को काफी नुकसान होगा।
-चमन लाल स्वामी, प्रधान, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed