फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa CDLU students protested outside Vice Chancellor office due to lack of facilities in hostel

Sirsa: सीडीएलयू की छात्राओं में रोष, हॉस्टल में सुविधाएं न मिलने पर कुलपति कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Fri, 01 Mar 2024 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

सिरसा सीडीएलयू के हरकी देवी छात्रावास की छात्राओं ने सुबह 10 बजे प्रशासनिक भवन के बाहर अपना प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में साफ सफाई नहीं है, बाथरूम गंदे पड़े रहते है। कहा कि कई बार हॉस्टल वार्डन व मेस कमेटी को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Sirsa CDLU students protested outside Vice Chancellor office due to lack of facilities in hostel
सिरसा सीडीएलयू की छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एचडी हॉस्टल की छात्राओं ने हॉस्टल में सुविधाएं न मिलने और वार्डन को व्यवहार सही होने को आज सुबह प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हॉस्टल कमेटी रद्द करने और हॉस्टल वार्डन को हटाने की कुलपति से मांग की। करीबन एक घंटे तक छात्राओं ने प्रशासन भवन में अपना विरोध जताया। जिसके बाद कुलसचिव को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि हॉस्टल की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन


सीडीएलयू के हरकी देवी छात्रावास की छात्राओं ने सुबह 10 बजे प्रशासनिक भवन के बाहर अपना प्रदर्शन किया। 50 से ज्यादा छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनकी वार्डन को छात्राओं के प्रति रवैया नहीं है। उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में साफ सफाई नहीं है, बाथरूम गंदे पड़े रहते है। मेस का खाना अच्छा नहीं मिलता है, जबकि पैसे उच्च गुणवता वाले खाने के लिए जाते है। कई बार हॉस्टल वार्डन व मेस कमेटी को अवगत करवाया जा चुका है । लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसलिए वार्डन के खिलाफ विवि प्रशासन सख्त कार्रवाई करें और मेस कमेटी में बदलाव करें। छात्राओं ने वार्डन पर मेस संचालक के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed