फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa backward due to lack of vaccine, reached from sixth place to eighth in the state

वैक्सीन की कमी के कारण पिछड़ा सिरसा, प्रदेश में छठे स्थान से आठवें पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sirsa backward due to lack of vaccine, reached from sixth place to eighth in the state
नागरिक अस्पताल में कोरोना की डोज लगवाने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना वैक्सीन की कमी होने के कारण अब सिरसा जिला पिछड़ना शुरू हो चुका है। लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने में जिला का प्रदेश में छठा स्थान था, लेकिन अब पिछड़कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। जिले के 33 केंद्रों पर लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया चलाई जाती है, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण लाभार्थियों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 से अधिक आयु वाले 8 लाख 32 हजार लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन अभी तक केवल तीन लाख 81 हजार 33 लाभार्थियों को ही वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है, जबकि 1 लाख 2 हजार 896 लाभार्थियों को ही दूसरी डोज लग पाई है। वैक्सीन की कमी के कारण विभाग की ओर से कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने 84 दिन निकलने के बाद भी लाभार्थियों को दूसरी डोज नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

----
हर रोज 20 हजार डोज की मांग, मिल रही केवल आठ हजार
विभाग की ओर से हर रोज 20 हजार वैक्सीन की डोज की मांग की जा रही है, लेकिन मुख्यालय की ओर से केवल 8 हजार के डोज दी जा रही है। इसके कारण हर दूसरे दिन वैक्सीन का स्टॉक विभाग के पास खत्म हो रहा है। शहर वासी और ग्रामीण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते है लेेकिन स्टॉक खत्म होने के बाद लाभार्थियों को वापस भेज दिया जाता है। जिसके कारण लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विभाग की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगाई गई वैक्सीन
स्थान जनसंख्या लक्ष्य प्रथम डोज द्वितीय डोज प्रथम डोज फीसदी द्वितीय डोज फीसदी
शहरी क्षेत्र 242197 145498 96464 33958 66.30 23.34
ग्रामीण क्षेत्र 1100199 686763 282407 67703 41.12 9.86
-----
बुधवार को चार हजार 197 लाभार्थियों ने करवाया वैक्सीनेशन
बुधवार को चार हजार 197 लाभार्थियों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज लगवाई है। विभाग की ओर से जिले में चार लाख 84 हजार 729 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैैं। 18 से 44 आयुवर्ग के एक लाख 64 हजार 981 लाभार्थियों को पहली तथा 12 हजार 617 लाभार्थियों को दूसरी, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के एक लाख एक हजार 942 लाभार्थियों ने कोरोना की पहली तथा 37 हजार 147 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के एक लाख तीन हजार 984 लाभार्थियों ने पहली तथा 45 हजार 613 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है।
-----
बुकिंग प्रक्रिया भी विभाग ने की बंद
कोरोना वैक्सीन की कमी होने के बाद विभाग की ओर से अब बुकिंग प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है। लाभार्थी सीधा केंद्र पर दस्तावेजों को दिखाकर एंट्री करवा सकते है। इसके बाद लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। साथ ही लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की जानकारी भी दी जा रही है। कोरोना वैक्सीन के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लाभार्थी भी केंद्रों पर पहुंचते हुए दिखाई देते है।

कोरोना वैक्सीन का स्टाक कम होने के कारण लाभार्थियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में सिरसा जिले पहले छठे स्थान पर था, लेकिन अब जिला आठवें स्थान पर पहुंच गया है। समय पर सप्लाई न मिलने के कारण जिला पिछड़ रहा है।
डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed