फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sim and mobile were being found in jail, a team of 80 police personnel launched a search campaign

जेल में मिल रहे थे सिम और मोबाइल, 80 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने चलाया सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sim and mobile were being found in jail, a team of 80 police personnel launched a search campaign
सिरसा सुधार गृह में पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के बाद बाहर आती सर्च टीम। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला जेल में लगातार मिल रहे मोबाइल और सिम की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने औचक निरीक्षण किया और सर्च अभियान चलाया। डीएसपी के नेतृत्व में सुबह सवा नौ बजे से सवा 11 बजे तक सर्च अभियान चलाया। 80 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला। सर्च अभियान के दौरान कोई प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ, लेकिन हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार को डीएसपी आर्यन चौधरी ने सिविल लाइन, सदर थाना, सिटी थाना व महिला थाना पुलिस को अचानक बुलाया। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी जवानों को बुलाया गया। वहीं जेल में तैनात कर्मचारियों को सर्च ऑपरेशन में शामिल किया गया।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों से मिला था निर्देश
डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि जेल में कौने-कौने की तलाशी ली गई है। इस दौरान कोई प्रतिबंधित सामान जेल में नहीं मिला। उन्होंने बताया जेल प्रशासन जेल के अंदर निगरानी रखता है। जिला पुलिस भी समय-समय पर औचक निरीक्षण जेल में जाकर करती है। सर्च ऑपरेशन में पुलिस के 55 और जेल में तैनात 25 जवानों को शामिल किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ये ऑपरेशन जेल में चलाया गया था। जिला जेल में बीते दो माह से कई बार मोबाइल, चार्ज, सिम और नशीला सामान भी बरामद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed