{"_id":"623b651810b8e920ae19b0e6","slug":"sim-and-mobile-were-being-found-in-jail-a-team-of-80-police-personnel-launched-a-search-campaign-sirsa-news-hsr627334864","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मिल रहे थे सिम और मोबाइल, 80 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मिल रहे थे सिम और मोबाइल, 80 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
सिरसा सुधार गृह में पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के बाद बाहर आती सर्च टीम।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला जेल में लगातार मिल रहे मोबाइल और सिम की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने औचक निरीक्षण किया और सर्च अभियान चलाया। डीएसपी के नेतृत्व में सुबह सवा नौ बजे से सवा 11 बजे तक सर्च अभियान चलाया। 80 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला। सर्च अभियान के दौरान कोई प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ, लेकिन हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बुधवार को डीएसपी आर्यन चौधरी ने सिविल लाइन, सदर थाना, सिटी थाना व महिला थाना पुलिस को अचानक बुलाया। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी जवानों को बुलाया गया। वहीं जेल में तैनात कर्मचारियों को सर्च ऑपरेशन में शामिल किया गया।
उच्च अधिकारियों से मिला था निर्देश
डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि जेल में कौने-कौने की तलाशी ली गई है। इस दौरान कोई प्रतिबंधित सामान जेल में नहीं मिला। उन्होंने बताया जेल प्रशासन जेल के अंदर निगरानी रखता है। जिला पुलिस भी समय-समय पर औचक निरीक्षण जेल में जाकर करती है। सर्च ऑपरेशन में पुलिस के 55 और जेल में तैनात 25 जवानों को शामिल किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ये ऑपरेशन जेल में चलाया गया था। जिला जेल में बीते दो माह से कई बार मोबाइल, चार्ज, सिम और नशीला सामान भी बरामद हो चुका है।