{"_id":"68e4074aa014b87e4d0251bf","slug":"silver-jewellery-stolen-from-jewellers-shop-sirsa-news-c-128-1-sir1002-145570-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ज्वेलर्स की दुकान से चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ज्वेलर्स की दुकान से चांदी के आभूषण चोरी
Mon, 06 Oct 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
रानियां। बीडीओ ऑफिस रोड पर चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान से रविवार रात को चोर चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। दुकान मालिक ने घटना की सूचना रानियां पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। चोरी की पूरी घटना की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कैमरे की फुटेज में सामने आया कि तीन नकाबपोश युवक एक बाइक पर सवार होकर आए थे। जिनमें से एक ने निगरानी रखी तो दो युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने राॅड की सहायता से दुकान का ताला तोड़ा और दुकान में घुसे। दुकान के अंदर रखे चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर आया तो ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पुलिस के पास आ चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी।