फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sidhu Moosewala Murder Case: Sandeep Kekra's brother arrested from Dabwali

Sirsa: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, संदीप केकड़ा का भाई डबवाली से गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2022 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 02:11 AM IST
सार

मूसेवाला हत्याकांड में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने शनिवार को ही मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों कपिल पंडित व राजेंद्र जोकर के साथ पकड़ा था।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala Murder Case: Sandeep Kekra's brother arrested from Dabwali
सिद्धू मूसेवाला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सोमवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले गैंगस्टर संदीप केकड़ा के भाई बिट्टू को हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली से गिरफ्तार किया है। उस पर सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने का आरोप है। बिट्टू लॉरेंस बिश्नोई के साथ जेल काट चुका है। पुलिस उसके काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


बिट्टू मूसेवाला के गाड़ी पर फायरिंग करने वाले सूत्रों के संपर्क में था। इसके अलावा वह लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी जेल में रह चुका है। दोनों भाई संदीप व बिट्टू लंबे समय से रेकी कर रहे थे। बिट्टू को मानसा लाया गया है। उसे जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह और किसके संपर्क में था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शूटर दीपक मुंडी की मां बोलीं- दीपक जीये या मरे, कहीं भी रहे... हमें परवाह नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसेवाला हत्याकांड में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने शनिवार को ही मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों कपिल पंडित व राजेंद्र जोकर के साथ पकड़ा था। वह दुबई जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed