फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Show cause notice to three employees found absent in surprise inspection

औचक निरीक्षण में गैर हाजिर मिले तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to three employees found absent in surprise inspection
सिरसा। शहरी निकाय मंत्री के विशेष निर्देश पर नगर परिषद में किए गए औचक निरीक्षण में गैर हाजिर मिले तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने 17 फरवरी को सुबह 9 बजने से 10 मिनट पहले नगर परिषद के मुख्य अधिकारियों को जांच के आदेश दिए थे। इस पर नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले थे। जिन्होंने न तो छुट्टी के लिए आवेदन दिया था और न ही रजिस्टर में कहीं पर आने-जाने की रिपोर्ट थी। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया तथा सभी कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों पर पहुंच गए थे। मंत्री के आदेश पर किए गए औचक निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई। अब गैर हाजिर मिले तीनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद मुख्यालय द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान सिरसा नगर परिषद में तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। एक-दो दिन में जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed