फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shot in Panchayat

किसान आंदोलन में दिल्ली जाने को लेकर दो पक्षों में गहमागहमी, पंचायत में चली गोली

Sat, 10 Apr 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shot in Panchayat
क्षेत्र के गांव तारूआना में शनिवार सुबह पंचायत के बीच तीन लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायर कर दिए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव तारूआना के कर्मजीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दी कि किसान आंदोलन के लिए नौ अप्रैल को वह अपने साथियों के साथ कर्मजीत सिंह पुत्र मीत सिंह के घर गया। हमने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन में अब आपकी जाने की बारी है तो उन्होंने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही शाम सात बजकर 20 मिनट पर फोन पर गाली गलौज किया और धमकियां दी। शनिवार को सुबह गांव की चौपाल में पंचायत रखी गई ताकि विवाद को खत्म किया जा सके। जैसे ही पंचायत शुरू हुई तो आरोपी लोग कर्मजीत सिंह पुत्र मीत सिंह, दलजीत सिंह उर्फ बोबी व संदीप उर्फ सन्नी अपनी बोलेरो गाड़ी के साथ आए। दलजीत सिंह उर्फ बोबी के पास 32 बोर का पिस्तौल था और संदीप उर्फ सन्नी के पास 12 बोर की बंदूक थी। उन्होंने आते ही उन पर फायर शुरू कर दिए। हालांकि पंचायत की और से मामला शांत करने का प्रयास था लेकिन मामला बढ़ गया। इसके बाद पंचायत में उपस्थित लोगों ने आरोपियों की धुनाई कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मामले की सूूचना दी गई। कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव तारूआना में फायरिंग हुई है। गांव के निवासी कर्मजीत सिंह के ब्यान पर दजलीत सिंह उर्फ बोबी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed