फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sewer cleaning should not be done manually

Sirsa News: सीवर सफाई का कार्य मैनुअल तरीके से न हो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sewer cleaning should not be done manually
सिरसा। एसडीएम राजेंद्र कुमार अ​धिकारियों की बैठक लते हुए ।सूचना विभाग
सिरसा। एसडीएम राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपमंडल स्तरीय मैनुअल स्कैवेंजर्स सतर्कता कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सीवरेज व सफाई कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को दस्ताने, जूते व अन्य जरूरी संसाधन हर हालत में उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सीवर सफाई का कार्य मैनुअल तरीके से न हो, इस विषय में कोई लापरवाही सामने आती है तो संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपने स्तर पर संबंधित विभाग ठोस कदम उठाएं। सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच और उनके प्रशिक्षण के लिए समय-समय पर कैंप लगाए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिनियम के नियमों की अनुपालना हर हाल में की जाए। सफाई कर्मचारी की सीवर सफाई के दौरान मृत्यु हो जाती है तो आश्रितों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। सफाई कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ा जाए।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि बैठक का उद्देश्य सीवर सफाई कार्य के दौरान दुर्घटनाओं को रोकना और सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध करवाना है और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति बेहतर हो। बैठक में डीएसपी राजेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी श्रवण कुमार, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र, एसडीओ पंचायती राज, नगर परिषद से सफाई निरीक्षक जगबीर सिंह, गैर सरकारी सदस्य जुगनू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed