फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   seed center opened in odhan

Sirsa News: किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज, सरकारी बीज बिक्री केंद्र शुरू

Sun, 25 Oct 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
seed center opened in odhan
ओढ़ां में बीज मिलने से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। हरियाणा बीज विकास निगम ने ओढ़ां की अनाज मंडी में रविवार को सरकारी बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष देव कुमार शर्मा और भाजपा की डबवाली जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।
केंद्र खुलने के साथ ही किसानों ने बीज की खरीद शुरू कर दी। इस पहल से ओढ़ां और आसपास के गांवों के किसानों को सरकारी बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। निगम के अध्यक्ष देव कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से इस केंद्र की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार उनकी आय बढ़ाने और सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 24 फसलों पर एमएसपी सुनिश्चित किया जा रहा है। अन्य फसलों के लिए भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी सुविधा
जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आर्थिक दशा में सुधार किया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों की स्थिति सुधारने में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि इस केंद्र से किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज मिलेंगे। अब उन्हें बीज खरीदने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। किसानों ने इस बिक्री केंद्र के खुलने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।

बीजों की उपलब्धता और अनुदान
निगम के मैनेजर सुनील वर्मा और सहायक विपणन अधिकारी संजू डूडी ने बताया कि जिला में उनके 6 बिक्री केंद्र हैं। ओढ़ां में बीज मिलने से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। यहां सही और प्रमाणित बीज बिना मिलावट के उपलब्ध होंगे। फिलहाल गेहूं की 826 और 1270 किस्में उपलब्ध हैं। डीबीडब्लू -303 और अन्य किस्में शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएंगी। इन बीजों पर सरकार की तरफ से 1695 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है जो पहले एक हजार रुपये था। किसान को 40 किलोग्राम गेहूं का बैग 1080 रुपये में मिलेगा। बीज बिक्री केंद्र के इंचार्ज आत्माराम ने बताया कि पहले दिन ही काफी किसानों ने बीज की बुकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed