फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sector 20 Part 3 Welfare Association meets MP regarding PMAY housing plot allotment

Sirsa News: पीएमएवाई आवास के प्लाॅट आवंटन को लेकर सेक्टर 20 पार्ट 3 वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sector 20 Part 3 Welfare Association meets MP regarding PMAY housing plot allotment
सिरसा। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत गरीब व जरूरतमंद लोगों को सेक्टर 20 पार्ट 3 में 30- 30 गज के प्लाट दिए जाने हैं। प्लाट आवंटन को लेकर सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है। इसी सिलसिले में पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला के साथ सेक्टर 20 पार्ट 3 राजपाल सिंह व जनरल सचिव राजेंद्र छपोला ने सांसद सुनीता दुग्गल से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन

सांसद ने एसोसिएशन की मांग को गंभीरता से सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत करेंगे और समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। सेक्टर 20 पार्ट 3 राजपाल सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड की तरफ से सेक्टर 20 पार्ट-3 में ईडब्ल्यूएस की साइट पर 30 वर्ग-गज के प्लाट काटने की योजना सरकार ने बनाई है। जिसकी हाल ही में घोषणा हुई है। 30 वर्गगज जगह एक परिवार के लिए बहुत ही कम रहेगी। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मांग है कि 30 वर्गगज के स्थान पर सेक्टर-19 में हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए 4 मंजिला फ्लैट्स की तरह ही सेक्टर 20 पार्ट 3 में फ्लैट्स बनाए जाए। ऐसा करने पर उससे कम जगह पर तीन परिवारों के स्थान पर चार परिवारों के रहने की व्यवस्था हो सकेगी तथा उनके लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

प्रधान राजपाल ने बताया कि फ्लैट्स बनाने से सेक्टर की सुंदरता भी बनी रहेगी। जबकि छोटे छोटे प्लाॅट देने पर सेक्टर के डिजाइन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। फ्लैट्स बनाने से सेक्टर की सुंदरता बनी रही। वहीं एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि सेक्टर में अलग तरह का माहौल होता है और शांति व सुकून के लिए वह सेक्टर में आते है। यदि कॉलोनियों जैसा ही माहौल सेक्टरों में सरकार बना देगी तो सेक्टरों में रहने का फायदा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की आज अंतिम तिथि
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत नगर परिषद में ऑनलाइन आवेदन जमा हो रहे हैं। 22 फरवरी आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि है। पीएमएवाई योजना के तहत गरीब व जरूरतमंद लोगों को 963 प्लाॅट 30-30 गज के दिए जाने हैं। जिसको लेकर प्रक्रिया जारी है।

सांसद से मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी और उनकी समस्या का समाधान करवाने का प्रयोग करेंगी।
-राजपाल सिंह प्रधान, सेक्टर 20 पार्ट 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article