फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDM raided private coaching centers, challan of five thousand was deducted if the class was seen

निजी कोचिंग सेंटरों पर एसडीएम ने मारा छापा, कक्षा लगी दिखी तो काटा पांच हजार का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
SDM raided private coaching centers, challan of five thousand was deducted if the class was seen
निजी शिक्षण संस्थान में मौजूद छात्र। - फोटो : Sirsa
सिरसा। निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश होने के बाद भी शहर के कई निजी कोचिंग सेंटर लगातार खुले हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते वीरवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। एसडीएम जयवीर यादव ने कार्रवाई करते हिसार रोड स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर का पांच हजार का चालान किया और आदेशों अनुसार सेंटर को बंद रखने की चेतावनी दी। इस दौरान सेंटर में क्लास के लिए आए स्टूडेंट्स को भी घर भेज दिया। वहीं एसडीएम द्वारा कार्रवाई की सूचना पर अन्य संस्थान संचालकों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 12 जनवरी तक हर प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया हुआ है। इसके बावजूद कई स्कूल और निजी संस्थान सरकार के आदेशों और कोरोना गाइडलाइन को जमकर नजरअंदाज कर रहे हैं। इनको लेकर प्रशासन को भी सूचनाएं मिल रही थी। इस पर वीरवार को एसडीएम जयवीर यादव हरकत में आए और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

एसडीएम ने शहर के हुडा कॉप्लेक्स, डाकघर के समक्ष, बरनाला रोड, आंबेडकर चौक, बरनाला रोड, ओवरब्रिज के नीचे और हिसार रोड पर चलने वाले कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां कई सेंटर खुले मिले तो उन्होंने सेंटरों को बंद रखने के आदेश दिए। वहीं हिसार रोड स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर पर संचालकों की ओर से कक्षाएं लगाई जा रही थी तो एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर को बंद करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने कार्रवाई करते हुए उनका पांच हजार का चालान कर दिया और सेंटर बंद करवाकर सभी विद्यार्थियों को वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर संचालकों को लगाई लताड़, बोले- नियम मानो नहीं तो होगी कार्रवाई
वहीं उन्होंने सेंटर संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर संस्थानों को बंद किया गया है। ताकि बचाव किया जा सके। वहीं उन्होंने सेंटर संचालकों को लताड़ लगाते हुए कहा कि अगर इसके बाद भी निजी सेंटर खुले पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जिसका उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

कार्रवाई होने के एक घंटे बाद ही खुलने शुरू हो गए निजी कोचिंग सेंटर
कोरोना नियमों की पालना करवाने के लिए एसडीएम जांच के लिए निजी शैक्षणिक संस्थानों पर पहुंचे तथा नियमानुसार उन पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। शहर के अन्य स्थानों पर भी शैक्षणिक संस्थान खुले नजर। एसडीएम की कार्रवाई की भनक लगते ही यह सेंटर बंद हो गए तथा करीब एक घंटे बाद यह सेंटर वापस खुलना शुरू हो गए। जहां पर विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रह। कार्रवाई के बाद भी शैक्षणिक संस्थान संचालक बेखौफ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed