फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDM Jaiveer took stock of the colonies of the city, instructed to complete the work on time

शहर की कॉलोनियों का एसडीएम जयवीर ने लिया जायजा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
SDM Jaiveer took stock of the colonies of the city, instructed to complete the work on time
निर्माण कार्य का निरिक्षण करते हुए एसडीएप जयवीर यादव। - फोटो : Sirsa
सिरसा। काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों की जांच के लिए एसडीएम और नगर परिषद के प्रशासक फील्ड में उतरे। एसडीएम ने डीसी कॉलोनी में निर्माणाधीन गलियों का निरीक्षण किया और ठेकेदारों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर की डीसी कॉलोनी सहित शहर में इन दिनों करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण कार्य कर जारी है। शहर में कई गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों को शिकायत आ रही थी कि ठेकेदार ने गली खोदकर रख दी है और निर्माण कार्य नहीं चल रहा। इसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम जयवीर यादव ने शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में चल रहे गलियों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। एसडीएम जयवीर यादव डीसी कॉलोनी में पहुुंचे। उनके साथ क्षेत्र की पार्षद सुमन शर्मा भी मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और ठेकेदार को निर्धारित समय में सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम जयवीर यादव ने कहा कि निर्माण कार्य धीमा चलने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर संबंधित ठेकेदार को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खुद निर्माण कार्य का जायजा लिया है लोगों से बातचीत भी की है। जहां का गलियों का निर्माण धीमा चल रहा है। सभी जगह एमई व एक्सईन को निर्देश दिए गए है कि तेजी से कार्य करवाएं ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गली में चलता हुआ निर्माण कार्य।

गली में चलता हुआ निर्माण कार्य।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed