फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Schools will get grades, principals will have to evaluate

Sirsa News: स्कूलों को मिलेगा ग्रेड, प्राचार्यों को करना होगा मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Schools will get grades, principals will have to evaluate
सिरसा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत अब स्कूलों को भी सीखने-सिखाने और अन्य सुविधाओं के आधार पर श्रेणियों में बांटा जाएगा। यूनिवर्सिटी के तर्ज पर स्कूलों की ए, बी या सी ग्रेड दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस ग्रेडिंग सिस्टम को स्कूल एक्रीडेशन हरियाणा (एसएसीएच) का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में प्राइमरी मॉडल स्कूल, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, आरोही स्कूल व पीएम श्री स्कूलों को लिया गया है। इन्हें स्कूल एक्रीडेशन हरियाणा के तहत ग्रेडिंग मिलेगी। इसी के तहत पर स्कूलों को अतिरिक्त बजट दिया जाएगा, जिससे शिक्षा के सुधार में खर्च किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक स्कूल के लिए अलग-अलग सात डोमेन निर्धारित किए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर ऑनलाइन ही पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। मूल्यांकन प्रक्रिया ऑनलाइन चलेगी और यह जल्द ही शुरू होगी। बता दें कि जिले में 113 प्राइमरी मॉडल स्कूल, 8 सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, 6 आरोही स्कूल व 7 पीएम श्री स्कूल है और उपरोक्त स्कूल की इसमें प्रतिभागिता करेंगे।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर होगा मूल्यांकन

स्कूल एक्रीडेशन हरियाणा के तहत स्कूलों को अलग-अलग सात बिंदुओं पर अपना मूल्यांकन अंकित करना है। सभी बिंदुओं के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किये गए हैं। इनमें स्कूल लीडरशिप एंड मैनेजमेंट व टीचिंग एंड लर्निंग के लिए 20-20 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं। एकेडमिक प्रोग्रेस व हॉलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए 15-15 फीसदी अंक दिए गए हैं। हेल्दी एंड सेफ्टी, स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर व सामुदायिक सहभागिता के लिए 10-10 फीसदी अंकों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसोर्स पर्सन एक्रीडेशन को मिल चुका है प्रशिक्षण

सभी विद्यालय अपना स्व: मूल्यांकन का डेटा एसएसीएच पोर्टल पर प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद विद्यालयों का बाहरी मूल्यांकन होगा। इसमें एससीईआरटी अपने संबंधित डाइट की सहायता से पूरा करेगा। इसके बाद में दोनों प्रस्तुत किये गए डाटा को जांचा जाएगा। अगर दोनों डाटा में 10 फीसदी से अधिक अंतर आता है, तो स्कूल को अपना दोबारा डाटा प्रस्तुत करना होगा। स्कूल एक्रीडेशन हरियाणा के लिए प्रत्येक जिले में दो-दो एआरजी मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये गए हैं और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण लेकर योजना में शामिल स्कूल के प्रभारी शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दे दिया है। इसके अलावा संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयकों व डाइट प्रिंसिपलों को भी प्रशिक्षण मिल चुका है।





-------------------------------------------ग्रेडिंग सिस्टम को स्कूल एक्रीडेशन हरियाणा (एसएसीएच) का नाम दिया गया है। इसके तहत स्कूलों का मूल्यांकन किया जाएगा। जिससे स्कूल में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। -चंद्र प्रकाश, प्रवक्ता डिंग डाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed