फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   School floor will be made for Rs 4.5 lakh

Sirsa News: साढ़े चार लाख रुपये से बनेगा स्कूल का फर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
School floor will be made for Rs 4.5 lakh
ऐलनाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फर्श का निर्माण कार्य शुरू करवाते भाजपा ने - फोटो : 1
ऐलनाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग टाइलों से फर्श निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस पर करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत आएगी। इससे यहां बरसात के दिनों में कीचड़ नहीं होगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए साफ-सुथरा माहौल मिल सकेगा। इस दौरान 1977 में विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐलनाबाद के तत्कालीन सरपंच स्व. हनुमान दास लढ़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने कहा कि नवंबर माह में उन्होंने इस विद्यालय का दौरा किया था। उन्हें प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड़ में विद्यालय की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कुछ निर्माण कार्य करवाने की मांग की थी। उन्होंने उनकी मांग पर तुरंत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व उच्चाधिकारियों से बात कर इन निर्माण कार्य को मंजूरी दिलवाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड़ में मेहता को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अमीरचंद मेहता से यहां के शेष पड़े विकास कार्यों को भी जल्द पूरा करवाने की अपील की। इस दौरान बलराज बराड़, गुरमीत सिंह, रायसिंह चोटिया, राकेश कुमार ढुंढाड़ा, सुरेश शर्मा, राजेश स्वामी व विजय भटनागर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed