{"_id":"6758933e3241e9463901f5f4","slug":"school-bus-overturned-in-bani-30-children-were-on-board-five-injured-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129863-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बणी में स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे थे सवार, पांच हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बणी में स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे थे सवार, पांच हुए जख्मी
Wed, 11 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां (सिरसा)। गांव बणी में एक निजी स्कूल की बस पलट गई। इससे करीब पांच विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस काफी पुरानी है। इसकी हालत भी खराब है।
निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद मंगलवार शाम बस बच्चों को छोड़ने के लिए गांव सुरेवाला की तरफ जा रही थी। गांव के बाहर सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे। इनमें पांच बच्चों को चोट लगी।
घायल बच्चों को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।