फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   savita won gold in shooting

Sirsa News: इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में सविता ने जीता गोल्ड,

Wed, 15 Jul 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
savita won gold in shooting
शूटर सविता
दो सिल्वर पदक भी किए नाम
विज्ञापन


फोटो --- 2
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 13 से 30 जुलाई तक आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में सिरसा की शूटर सविता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर थ्री पोजीशन (3पी) स्पर्धा में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते । शहर के रेलवे फाटक के निकट स्थित तेजस स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी की खिलाड़ी सविता की इस उपलब्धि पर एकेडमी में खुशी का माहौल है।
एकेडमी के संचालक हरजोत सिंह रंधावा और कोच हरप्रीत सिंह ने सविता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सविता लंबे समय से एकेडमी में नियमित प्रशिक्षण ले रही है और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा खेल के प्रति समर्पण के दम पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में उसने सटीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए 50 मीटर 3पी स्पर्धा में एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। कोच हरप्रीत सिंह ने कहा कि सविता ने पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed