{"_id":"6199401e179e1820551e1c8a","slug":"savita-got-double-the-responsibility-of-captaincy-will-play-with-new-enthusiasm-sirsa-news-hsr617392285","type":"story","status":"publish","title_hn":"सविता को मिली कप्तानी से दुगनी हुई जिम्मेदारी, नये उत्साह के साथ खेलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सविता को मिली कप्तानी से दुगनी हुई जिम्मेदारी, नये उत्साह के साथ खेलेंगी
विज्ञापन
सविता पूनियां की भाभी पूनम अपनी सास का मुंह मीठा करवाते हुए।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। सिरसा की बेटी सविता पूनिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी मिली है। अब सविता पूनिया की कप्तानी में महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुकाबलों में भाग लेगी। नई जिम्मेदारी मिलने से जहां एक ओर सविता उत्साहित है वहीं दूसरी ओर परिवार के सदस्यों व क्षेत्रवासियों में भी खुशी है।
सिरसा जिले के गांव जोधकां की मूल रूप से निवासी सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी टीम में गोलकीपर है। ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सविता को अब दक्षिण कोरिया के डोंगाई में होने वाली महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनाया गया है। 18 सदस्यीय टीम का नेतृत्व सविता करेंगी। परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। सविता पूनिया ने पिता महेंद्र पूनिया से बात कर आगामी रणनीति पर भी मंथन किया और भविष्य में और ज्यादा मेहनत करते हुए बेहतर परिणाम लाने का विश्वास भी दिलाया।
सविता बोली: जिम्मेदारी हुई दोगुनी
सविता पूनिया ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से वह खुश हैं। अब उनकी जिम्मेदारी पहले से दोगुना हो गई है। अपना पक्ष तो संभालना ही है, साथ ही पूरी टीम का नेतृत्व भी करना है और टीम को साथ लेकर अच्छा परिणाम लेकर आना है। सविता ने कहा कि जिम्मेदारी अच्छे से निभाउंगी और विश्वास है कि हम रिकॉर्ड दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
अभी चल रहा अभ्यास, 30 को होंगी कोरिया के लिए रवाना
पिता महेंद्र ने बताया कि अभी सविता बेंग्लुरु में अभ्यास कर रही है। अब नई जिम्मेदारी मिलने से काम दोगुना हो गया है। इसलिए कड़ी मेहनत के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। सविता 30 नवंबर को कोरिया के लिए रवाना होगी। इसके बाद 5 दिसंबर से इवेंट शुरू होंगे। महेंद्र पूनिया ने बताया कि बेटी को नई जिम्मेदारी मिलने से परिवार में खुशी है।