{"_id":"6af3571c94939bd0b00e2b0b","slug":"satsang-on-18-in-govindpura-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168234-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गोबिंदपुरा में 18 नवंबर को होगा 16वां विशाल संत सम्मेलन व भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गोबिंदपुरा में 18 नवंबर को होगा 16वां विशाल संत सम्मेलन व भंडारा
Tue, 10 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव गोबिंदपुरा स्थित श्री शनिदेव मंदिर में 18 नवंबर बुधवार को 16वां विशाल संत सम्मेलन और भंडारा होगा। यह कार्यक्रम श्री शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
श्री शनिदेव केयर अर्थ फाउंडेशन यह आयोजन गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में कर रहा है। देशभर से संत-महापुरुष इसमें शामिल होंगे। वे अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे।
फाउंडेशन के निदेशक हरमेश लाल ने बताया कि लंगर भंडारा सुबह 9 बजे से चलेगा। संत सम्मेलन सुबह 10:15 बजे शुरू होगा। धार्मिक आयोजन के साथ कृषि जागरूकता सम्मेलन भी होगा। इसका उद्देश्य किसानों को रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है।
विज्ञापन
साथ ही प्राकृतिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।