फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   satnaam was murdered for rs 60 family members jammed demanding arrest

60 रुपए के लिए हुई थी सतनाम की हत्या, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

Fri, 11 Oct 2019 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
satnaam was murdered for rs 60 family members jammed demanding arrest
परिजन रोड जाम करते हुए। - फोटो : Sirsa
शहर के थेहड़ मोहल्ले में वीरवार रात्रि को युवक सतनाम की हत्या उसी के दोस्त ने सिर पर लकड़ी का घोटा मारकर कर दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के विरोध में सुबह परिजनों ने नोहरिया बाजार में जाम लगा दिया। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद परिजन मान गए और जाम खोल दिया। परिजनों के अनुसार थेहड़ मोहल्ला निवासी करीब 35 वर्षीय सतनाम सिंह, जो कि पेंटर का काम करता था और सतनाम के साथ ही उसके पड़ोस का योगेश उर्फ योगी, जो कि ठेकेदारी का काम करता था दोनों आपस में दोस्त थे। गत दिवस योगेश कहीं कोई डिजाइन बनाकर आया था, जिसके मात्र 60 रुपये को लेकर रात्रि को दोनों की कहासुनी हो गई। सतनाम कोे 60 रुपये ठेकेदार योगेश से लेने थे। बात कहासुनी से होती हुई हाथापाई तक जा पहुंची। आसपास के लोगों ने पहली बार तो बीच-बचाव कर दोनों को छुड़वाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद सतनाम घर से सब्जी लेने के लिए बाजार जा रहा था। इसी दौरान योगेश ने पीछे से उसके सिर में लकड़ी के घोटे से वार कर दिया। जिसके कारण सतनाम नीचे गिर पड़ा। तभी योगेश ने पास ही पड़े एक पत्थर से सतनाम के सिर में कई वार किए, जिससे सतनाम गंभीर रूप से घायल हो गया। सतनाम के भतीजे कर्ण ने परिजनों को इस बारे सूचित किया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सतनाम को अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सतनाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं योगेश घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रात दो बजे के करीब आरोपी योगेश के निवास स्थान तथा आरोपी की बहन के घर पर छापामारी की गई। जिस पर पर आरोपी वहां नहीं मिला। आरोपी की एक बहन राजस्थान में रहती है। यहां पर छापेमारी के लिए हम निकल चुके थे। तभी रास्ते में करीब 24 किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने पर पता लगा कि मृतक के परिजन रोड जाम कर बैठे हैं। जिसके कारण वापस आना पड़ा। आरोपी की तलाश जारी है जल्द की काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-मनदीप सिंह, सिटी एसएचओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed