फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   saraf asosiatation give four days to police

सर्राफ संघ ने चार दिन में आरोपियों को काबू का पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Fri, 19 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूूूूराो/अमल उजाला /सिरसा
ब्यूूूूराो/अमल उजाला /सिरसा Updated Fri, 19 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े हुई सर्राफ की पत्नी की हत्या और लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरियाणा स्वर्णकार संघ ने धरना लगाया। धरने में हरियाणा पिछड़ा वर्ग के हिसार अध्यक्ष डॉ. छत्रपति भी शामिल हुए। धरने की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हुई और मौकेे पर पहुंची। थाना प्रभारी विकास कुमार ने धरना दे रहे लोगों को समझाया और आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया, लेकिन संघ ने एक न मानी। काफी समझाने के बाद संघ ने यह कहते हुए धरना स्थगित कर दिया कि यदि चार दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो हम दोबारा से आंदोलन करेंगे। संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गजानंद सोनी के नेेतृत्व में स्थानीय स्वर्णकारों व अन्य नागरिकों ने वीरवार को पांच दिवसीय धरना शुरू किया। पंचमुखी चौक में धरने पर बैठे स्वर्णकार संघ के जिले भर के पदाधिकारी, रानियां से भादरराम, सिरसा से राजकुमार सोनी, फतेहाबाद से राजेंद्र सोनी, डबवाली से निर्मल कांडा के अलावा कालांवाली सुभाष सोनी व ऐलनाबाद के सभी गुस्साए स्वर्णकारों ने कहा कि दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट एवं महिला की हत्या कर हत्यारों का सरेआम बच निकलना शर्म की बात है। 

विज्ञापन

 क्या है मामला 

बुधवार को शहर के अति व्यस्त मोहल्ले में एक घर में घुसकर हत्यारों ने 40 वर्षीय इंदिरा देवी पत्नी विनोद कुमार सोनी की हत्या कर घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था तथा हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। रोष स्वरूप बुधवार को पूरे दिन बाजार बंद रहे वहीं प्रशासन के प्रति नागरिकों का गुस्सा फूटता रहा। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। दिन दिहाड़े हुई इस लूटपाट व हत्या की घटना से पूरे मोहल्ले के लोग सहमे हुए हैं। 

 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed