{"_id":"647e228cc0fc08fe140f8af6","slug":"round-of-allegations-and-counter-allegations-started-regarding-the-election-of-head-of-shri-goshala-complaint-on-cm-window-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-766-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: श्री गोशाला के प्रधान पद के चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुुरू, सीएम विंडो पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: श्री गोशाला के प्रधान पद के चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुुरू, सीएम विंडो पर शिकायत
Mon, 05 Jun 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर की श्री गोशाला (रजि.) मंडी डबवाली के कार्यालय में विगत शनिवार को करवाए गए प्रधान पद के चुनाव पर विवादों की छाया व आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को वर्तमान प्रधान गोवर्धन दास गोयल ने सीएम विंडो पर एक शिकायत दर्ज करवाकर विगत दिवस करवाए गए प्रधान पद के चुनाव को अवैध करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
गोवर्धन दास गोयल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि कुछ लोगों द्वारा कमलेश गोयल को गोशाला कमेटी का प्रधान चुन लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने इकट्ठे होकर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए नियम और कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए कमलेश गोयल को अवैध रूप से नया प्रधान घोषित किया है। गोवर्धन दास गोयल ने कहा कि वर्तमान में संस्था संविधान के नियम व कायदों के अनुसार मुझे प्रधान चुना गया था और मैं आज भी प्रधान की हैसियत से कार्य कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी मुझे कोई सूचना नहीं दी गई तथा न ही मैंने अपना इस्तीफा दिया है। संस्था में अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो वर्ष का है और उन्हें अध्यक्ष बने करीब छह माह का समय ही हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री गोशाला प्रबंधक कमेटी एक रजिस्टर्ड संस्था है और सरकार से अनुदान भी आता है। इसके लिए सभी नियमों और कायदों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाता है। संस्था का करोड़ों का लेन-देन होता है, जो कि नियमों के अनुसार चल रहा है। कमेलश गोयल को नया प्रधान बनाकर कुछ सदस्यों ने आपराधिक कार्य किया है। उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तत्काल प्रभाव से नए पदाधिकारियों के चार्ज संभालने पर रोक लगाई जाए।
सदस्यों द्वारा मुझे प्रधान चुना है। गोवर्धन दास गोयल की कार्यप्रणाली सही नहीं थी। गौशाला में कुछ लेबर यूपी की थी और कुछ लेबर लोकल थी। उन्होंने यूपी की तमाम लेबर को हटा दिया और मृत पशुओं को उठाने को लेकर भी संदेह है।
विज्ञापन
कमलेश गोयल, श्री गोशाला के नवनियुक्त प्रधान।