फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Robin won silver medal in Haryana Olympic Boxing Tournament

Sirsa News: रोबिन ने हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Robin won silver medal in Haryana Olympic Boxing Tournament
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के छात्र रोबिन को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य।
सिरसा। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी रोबिन ने पंचकूला में 27 से 29 जून तक आयोजित हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 80 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि रोबिन की इस शानदार उपलब्धि ने हमें गर्व का अनुभव कराया है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन

आशा करते हैं कि वे भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे, जिससे देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर चमके। उन्होंने कहा कि रोबिन ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अमरीक और खेल प्रभारी कुलदीप की भूमिका को भी सराहा, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने रोबिन की सफलता में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शिखा गोयल ने कहा कि इस उपलब्धि ने न केवल जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, बल्कि पूरे सिरसा जिले को गौरव प्रदान किया है। उनकी इस उपलब्धि ने कॉलेज के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। हम उन्हें भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed