फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways' Happy Cards not being scanned, passengers forced to pay fare

Sirsa News: रोडवेज के हैप्पी कार्ड नहीं हो रहे स्केन, यात्री किराया देने को मजबूर

Thu, 20 Jun 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways' Happy Cards not being scanned, passengers forced to pay fare
सिरसा बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड लेने आए लोग।
सिरसा। प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में गरीब परिवारों को यात्रा में राहत देने के लिए हैप्पी कार्ड योजना चलाई है। जिसके तहत जिले में करीब सवा लाख के करीब हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं। इनमें अधिकांश लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्ड बनने के बावजूद भी रोडवेज बसों में यात्रियों के पास हैप्पी कार्ड तो हैं पर वे स्केन नहीं होने के कारण लाभार्थी को यात्रा करने के लिए रुपये देने पड़ रहे हैं। जिससे उनको आर्थिक चपत लग रही है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख से कम आय के गरीब परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना लागू की गई है। इसका लाभ लेने के लिए जिले में सवा लाख के करीब लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं। जिला बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं। इन काउंटरों पर सभी लाभार्थियों को ओटीपी के माध्यम से हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। कार्ड वितरित कर रहे रोडवेज कर्मचारी ने बताया कि अभी तक जिले में 15 हजार के करीब लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जैसे ही लोगों के फोन में मैसेज आ रहे हैं तो वे कार्ड लेने के लिए बस अड्डे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन

लाभार्थी द्वारा ओटीपी बताने ओर 50 रुपये देने पर उसको हैप्पी कार्ड दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्ड लेने के साथ ही शुरू हो रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि उनको कार्ड तो मिल गया है लेकिन यात्रा करने के दौरान जब इस कार्ड का उपयोग कर रहे हैं तो यह स्केन नहीं हो रहा है। मजबूरन फिर उन्हें टिकट लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले तो बड़ी मुश्किल से हैप्पी कार्ड बनवाया था, अब जब इसका प्रयोग बस में किया तो ई-टिकटिंग मशीन पर यह स्केन नहीं हो पाया। स्केनिंग के दौरान नोट फाउंड का मैसेज मशीन पर आ रहा है। कार्ड होने पर भी फतेहाबाद तक की यात्रा के लिए उसको रुपये देकर टिकट लेना पडा।
-सोनिया रानी, रोडवेज बसयात्री
गंगानगर जाना था तो परिचालक को हैप्पी कार्ड दिखाया। कार्ड उसकी ई-टिकटिंग मशीन पर स्केन नहीं हो पाया। मजबूरन उसको यात्रा करने के लिए टिकट लेना पड़ा। कार्ड तो बन गया, लेकिन अभी तक स्केन नहीं हो रहा है। उसे फतेहाबाद से वाया सिरसा होते हुए गंगानगर जाना था।

-राजकुमार, रोडवेज बसयात्री



हैप्पी कार्ड बनने के बाद उसे अपडेट करवाना जरूरी है। कई लोग इसे अपडेट नहीं करवा रहे हैं, जिस कारण यह समस्या आ रही है। जिन लाभार्थियों ने इसे अपडेट नहीं करवाया है वो पहले इसे अपडेट करवाएं। रोडवेज विभाग के कार्यालय में इसी किसी भी कार्यदिवस में अपडेट करवाया जा सकता है।
-नवदीप सिंह, जीएम, रोडवेज विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed