फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways Department is sending passengers to Chandigarh and Delhi through new routes

Sirsa News: रोडवेज विभाग नए रूट से यात्रियों को चंडीगढ़ और दिल्ली पहुंचा रहा

Tue, 20 Feb 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Roadways Department is sending passengers to Chandigarh and Delhi through new routes
सिरसा। रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली और चंडीगढ़ की बस सेवा को नियमित करना शुरू कर दिया है। इसके तहत दिल्ली और चंडीगढ़ की बसें अब नये रूट से सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहीं हैं। हालांकि पंजाब और राजस्थान की ओर जाने वाली बसें अब भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन स्थानीय रूट भी सुचारु रखने का प्रयास कर रहा है। चंडीगढ़ के यात्रियों को अंबाला के पास नारायणगढ़ से होकर गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं दिल्ली के लिए बहादुरगढ़ के पास कुछ लोकल रूट का प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि इन दोनों मार्गों पर एक घंटे के आसपास की देरी का सामना यात्रियों को करना पड़ रहा है लेकिन रोडवेज प्रबंधन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की रोडवेज बसें 12 फरवरी से प्रभावित हैं। सिरसा डिपो में कुल 228 बसें हैं। इनमें से 20 बसें अपने निर्धारित रूट पर नहीं चल पा रहीं हैं। बस सेवा के बाद लंबे रूट के यात्रियों की परेशानी कम हुई है, लेकिन यात्रियों की संख्या पहले से घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार डबवाली, कालांवाली, सरदुलगढ़, रोड़ी, मतड़ जाने वाली बसें बंद हैं। यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए रोडवेज प्रशासन कुछ बसों को लंबे व स्थानीय मार्ग से भेज रहा है। इनमें एक से दो घंटे का अतिरिक्त वक्त लग रहा है।
रोडवेज प्रबंधन एक सप्ताह से झेल रहा नुकसान
रोडवेज प्रबंधन को 12 फरवरी के बाद ही नुकसान उठाना पड़ रहा है। भले ही बसों को कई मार्गों पर चलाया जा रहा है लेकिन सवारियों की कमी होने के कारण नुकसान बढ़ गया था। रोडवेज प्रबंधन को रोजाना करीब दो लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। रविवार से पहले यह नुकसान पांच से छह लाख रुपये प्रतिदिन था। किसानों की हड़ताल बढ़ने पर विभाग के अधिकारियों ने नुकसान बढ़ने और इसके साथ किराये के साथ अतिरिक्त डीजल खर्च होने के तौर भी हो रहा है।
स्थानीय मार्गों पर बसों को हो रहा नुकसान
रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक बसों को गांव की स्थानीय टूटी गलियों से गुजरना पड़ता है। इस कारण बसों को नुकसान होता है। पुरानी बसों में यह नुकसान ज्यादा हो रहा है। इसलिए सभी लोग यही उम्मीद करते हैं कि किसानों के आंदोलन का समाधान जल्द हो।


दिल्ली और चंडीगढ़ रूट के लिए बस सुचारु रूप से चलाई जा रही है। इनको ग्रामीण सड़कों से निकाला जा रहा है। इसके बावजूद कालांवाली, सरदुलगढ़ और अन्य रूट पर चलने वाली 20 बसें बंद हैं।

- नंदलाल, डिपो प्रभारी, रोडवेज डिपो, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed